विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2018

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा से अलग होते ही जसलीन का दिखा असली चेहरा, रोमिल से पूछा- 'लिव इन में रहने पर प्रॉपर्टी...'

बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में सबसे मशहूर जोड़ी अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) की मानी जा रही है.

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा से अलग होते ही जसलीन का दिखा असली चेहरा, रोमिल से पूछा- 'लिव इन में रहने पर प्रॉपर्टी...'
Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और रोमिल चौधरी (Romil Choudhary)
  • बिग बॉस 12 में अनूप-जसलीन की जोड़ी
  • रोमिल से जसलीन ने प्रॉपर्टी के लिए पूछी ये बात
  • कुछ यूं हुआ खुलासा
नई दिल्ली: बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में सबसे मशहूर जोड़ी अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) की मानी जा रही है. पिछले हफ्ते अनूप जलोटा और जसलीन मथारू घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं. हालांकि सलमान खान ने एविक्शन तो नहीं किया, लेकिन इस जोड़ी को बिग बॉस ने अलग कर दिया. ऐसे में जो कुछ भी अनूप जलोटा के सामने आया, वह चौंकाने वाला था. जी हां, अनूप जलोटा के घर से जाने के बाद जसलीन मथारू का रवैया काफी बदल गया, जिसे अनूप जलोटा ने भी महसूस किया. बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट अब उन्हें मजाक में सिंगल कह रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सीक्रेट रूप में बैठे अनूप जलोटा अब जसलीन पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं.

अनूप जलोटा को इस सदस्य ने बताया 'डबल ढोलकी', बोलीं- बेबी के ग्लैमर और अपनी उम्र का उठाया फायदा

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानने पर आप भी जरूर हैरान हो जाएंगे. अनूप जलोटा को जिस दिन सीक्रेट रूम में भेजा गया, उसी दिन दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) और रोमिल चौधरी (Romil Choudhary) रात में धीमी आवाज में बात कर रहे थे.

दीपक ने इस दौरान अनूप जलोटा के जाते वक्त जसलीन द्वारा रोकने का प्रयास न करने पर हैरान रह गए. इसी वक्त रोमिल-दीपक के बीच एक और बात खुलासा हुआ, जिसमें जसलीन ने एक बार वकील रोमिल चौधरी से लिवइन में रहने पर प्रॉपर्टी से जुड़े सवाल किया था. दीपक ने जब इस बात का जिक्र किया तो रोमिल ने शांत कर दिया.
 
सपना चौधरी ने स्टेज पर चलाया 'चेतक' तो होने लगी नोटों की बरसात, Video हुआ वायरल
 
इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर भी काफी सवाल उठ चुका है. बिग बॉस के दर्शकों ने जसलीन मथारू के बिहैवियर से काफी हैरान हैं. अब देखना होगा कि अनूप जलोटा के वापस घर में एंट्री करने पर जसलीन मथारू के लिए क्या रिएक्शन देते हैं. फिलहाल आज के एपिसोड में नॉमिनेट सदस्य करणवीर बोहरा, श्रीसंत और नेहा पेंडसे में से कोई एक बाहर हो सकता है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 12, Jasleen Matharu, Anup Jalota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com