विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

Bigg Boss की इस विजेता ने किया अर्शी का सपोर्ट, बोली- इल्जाम लगाने वालों को दिया मुंह तोड़ जवाब

बिग बॉस के घर में हिना खान एंड पार्टी ने अर्शी खान का बुरा हाल कर रखा है. हिना खान की लीडरशिप में प्रियांक शर्मा और लव त्यागी अर्शी खान को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

Bigg Boss की इस विजेता ने किया अर्शी का सपोर्ट, बोली- इल्जाम लगाने वालों को दिया मुंह तोड़ जवाब
गौहर खान और अर्शी खान
  • बिग बॉस की विनर रही हैं गौहर खान
  • अर्शी खान के पक्ष में बोलीं
  • हिना खान को कोई नहीं कर रहा पसंद
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में हिना खान एंड पार्टी ने अर्शी खान का बुरा हाल कर रखा है. हिना खान की लीडरशिप में प्रियांक शर्मा और लव त्यागी अर्शी खान को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. कभी उनके कपड़ों को लेकर कमेंट करते हैं तो कभी उनके कैरेक्टर को निशाना बनाते हैं. यही नहीं, कोर्ट रूम में केस के नाम पर प्रियांक और हिना खान ने गंदे और भद्दे आरोपों की झड़ी लगा दी. जिसे सुनकर अर्शी खान आपे से बाहर हो गईँ. वे अकेले सबका मुकाबला कर रही थीं.

Bigg Boss 11: खुल गया अर्शी खान के दादाजी की 18 शादियों से जुड़ा राज

प्रियांक और हिना ने अर्शी खान के कपड़ों को लेकर निशाना बनाया. हिना ने कहा कि वे तो कपड़े फाड़ने की बातें करती हैं. अर्शी के छोटे कपड़े पहनने की बात भी हुई लेकिन अर्शी ने उल्टा प्रियांक शर्मा को ही धर लिया. अर्शी ने कहा कि तुम भी तो छोटी निक्कर पहनकर घूमते हो तुम्हें कोई कुछ नहीं कहता. मेरे ही पीछे क्यों पड़े हो. उन्होंने कहा कि प्रियांक शर्मा मेरे पास आए तो मैं तुम्हारे जूते लगाऊंगी. प्रियांक शर्मा ने अर्शी खान को भड़काने की हर कोशिश की लेकिन अर्शी ने अपने काबू रखा और बिग बॉस ने भी कहा कि अर्शी की बातों और सचाई में हिना फंसती नजर आ रही हैं.
 
Bigg Boss 11: 'जीरो' बने हुए हैं लव त्यागी, हिना खान की छत्रछाया में काट रहे हैं समय

बिग बॉस की विजेता रह चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान ने तुरंत ट्वीट किया और अर्शी खान का सपोर्ट किया. गौहर खान ने लिखा:  जब एपिसोड में पीछे से बिग बॉस की आवाज आती है तो वह पूरी पूरी तस्वीर क्लियर कर देती है...इल्जाम लगाने वालों को दिया अर्शी ने मुंह तोड़ जवाब...अर्शी के बिंदास एटीट्यूड को खूब पसंद भी किया जा रहा है.


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11 Arshi Khan, Gauhar Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com