विज्ञापन

सिर्फ 23 एपिसोड, एक साल में नंबर वन बना ये हॉरर शो, 13 साल बाद भी ऐसा खौफ लोग नहीं देख पाते अकेले, यूट्यूब पर ट्रेंडिंग

आज हम आपको बताएंगे टीवी के उस मोस्ट हॉरर शो के बारे में जो बीते 13 साल से लोगों के जहन में जिंदा है. इसके सिर्फ 23 एपिसोड आए थे, जिसने लोगों में ऐसा डर बैठा दिया था कि आज भी जब इस शो का जिक्र होता है, तो एक बार को दिल सहम जाता है.

सिर्फ 23 एपिसोड, एक साल में नंबर वन बना ये हॉरर शो, 13 साल बाद भी ऐसा खौफ लोग नहीं देख पाते अकेले, यूट्यूब पर ट्रेंडिंग
13 साल बाद भी लोगो की रूह कंपाता है ये शो
नई दिल्ली:

सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी हॉरर ड्रामा की अलग दुनिया रही है. टीवी पर समय-समय पर तरह-तरह के हॉरर शो देखने को मिले हैं, जिन्होंने दर्शकों में डर पैदा किया है. कुछ डरावने शो तो ऐसे हैं, जो आज भी लोगों को याद हैं. इन डरावने शो की कहानी काल्पनिक होने के बावजूद भी हकीकत लगती थीं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे टीवी के उस मोस्ट हॉरर शो के बारे में जो बीते 13 साल से लोगों के जहन में जिंदा है. इसके सिर्फ 23 एपिसोड आए थे, जिसने लोगों में ऐसा डर बैठा दिया था कि आज भी जब इस शो का जिक्र होता है, तो एक बार को दिल सहम जाता है.

सबसे अलग था इस भूतिया शो का फॉर्मेट?

टीवी के बदलते दौर के साथ इसकी कहानी और कंटेंट में भी बदलाव देखने को मिला था और इसका नतीजा यह हुआ कि साल 2013 में छोटे पर्द पर उस खौफनाक हॉरर शो की एंट्री हुई, जिसका नाम जानते ही आपकी आंखें बड़ी हो जाएंगी. इस शो ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी थी. लोग अकेले में डरने लगे थे. रात में अकेले कहीं भी जाने पर डर लगता था. यह हॉरर शो बाकी हॉरर शो से इसलिए अलग था, क्योंकि यह एंथोलॉजी फॉर्मेट में बनाया गया था. इसके हर एपिसोड में नई भूतिया कहानी देखने को मिलती थी. इस शो ने अपने शुरुआती एपिसोड से ही दर्शकों में पहचान बना ली थी. हालांकि दर्शकों को इस शो को देखने में डर लगता था, लेकिन इससे अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार भी रहता था.

यह भी पढ़ें: हीरो-हीरोइन में 22 साल का एज गैप, लोगों ने उड़ाया मजाक, 90 करोड़ी फिल्म ने कूटे 623 करोड़, जीते 19 बड़े अवार्ड

क्या है इस भूतिया शो का नाम?

यह भूतिया शो कोई और नहीं बल्कि 'भूत आया' है, जिसकी कहानी में भूत-प्रेत, भटकती आत्माएं और रहस्यमयी घटनाओं की कहानियों को दिखाया जाता था. मेकर्स इस शो को लेकर दावा कर चुके हैं कि इस शो के कई एपिसोड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित थी. यह शो भूतिया होने के साथ-साथ इमोशनल भी होता था, जिससे दर्शक का डर कम होता था और उन्हें एक इमोशनल टच मिलता था. इस शो का बैकग्राउंड म्यूजिक ही दिल की धड़कने बढ़ा देता था. यह शो साल 2013 से 2014 तक चला और इसके कुल 23 एपिसोड ही ऑन एयर हुए थे. 13 साल पुराने इस शो का क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है.  लोग आज भी इस शो के यूट्यूब पर देखते हैं. आप भी भूतिया शो भूत आया को यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 में रिप्लेस करेगी राउडी बेबी, रणबीर कपूर से है 4000 करोड़ का कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Horror TV Show, Bhoot Aaya Serial, Most Scary TV Shows India, Haunted Television Series, Gaurav Tiwari Tv Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com