विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

भारती सिंह का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरल, 'ये तूने क्या किया' सॉन्ग पर दिखाई दिलकश अदाएं...देखें video

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक  वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'ये तूने क्या किया' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.

भारती सिंह का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरल, 'ये तूने क्या किया' सॉन्ग पर दिखाई दिलकश अदाएं...देखें video
भारती सिंह का डांस वीडियो
नई दिल्ली:

जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. भारती अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जित लेती हैं. फैन्स को भारती सिंह (Bharti Singh) की कॉमेडी खूब पसंद आती हैं. इन दिनों भारती 'डांस दीवाने 3' को होस्ट कर रही हैं और शो के सेट से फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो अकसर शेयर करती रहती हैं. ऐसा ही एक और वीडियो उन्होंने फैन्स के साथ साझा किया है, जिसमें भारती सिंह (Bharti Singh) को 'ये तूने क्या किया' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है.

भारती सिंह ने किया रोमांटिक डांस

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अपर शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें डांसर तरुण निहालानी के साथ फेमस सांग 'ये तूने क्या किया' पर रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है. ये वीडियो डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के सेट का है. जहां भारती अकसर ऐसे डांस करती नजर आ जाती हैं. भारती के इस वीडियो को 54 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. फैन्स को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

'डांस दीवाने 3' में होस्ट के रूप में आ रही हैं नजर

भारती सिंह (Bharti Singh) दर्शकों के बीच 'लल्ली' के नाम से मशहूर हैं. वहीं 'द कपिल शर्मा शो' में टिल्‍ली यादव के नाम से फेमस हैं. भारती कॉमेडियन के साथ-साथ नेशनल लेवल की शूटर भी रह चुकी हैं. भारती सिंह ने सोनी टीवी का मशहूर शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस समय वो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) को होस्ट कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Bharti Singh Video Viral, Bharti Singh Dance, Bharti Singh Instagram, Bharti Singh Dance Video, Dance Deeewane 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com