विज्ञापन

Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0 होगा बंद, जानें क्यों दो महीने में ही शिल्पा शिंदे के शो को बंद करने चैनल ने लिया फैसला 

बताया जा रहा है कि Bhabhi Ji Ghar Par Hain शो के कलाकार और क्रू 5 अप्रैल 2026 को अपना आखिरी एपिसोड शूट कर सकते हैं. 

Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0 होगा बंद, जानें क्यों दो महीने में ही शिल्पा शिंदे के शो को बंद करने चैनल ने लिया फैसला 
Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.0 होगा बंद
नई दिल्ली:

Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0 : टेलीविजन का लोकप्रिय सिटकॉम Bhabhi Ji Ghar Par Hain घर घर पसंद किया गया. इसकी सफलता के बाद मेकर्स लेकर आए थे Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2.0. इसमें शो की पूरानी भाभीजी ने वापसी की थी. यह काफी पसंद किया जा रहा था, इसी बीच इसके बंद होने की खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के बंद होने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि शो के कलाकार और क्रू 5 अप्रैल 2026 को अपना आखिरी एपिसोड शूट कर सकते हैं. 

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला &TV में हो रहे बड़े बदलावों से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चैनल नए कंटेंट के निर्माण को रोकने और पुराने कार्यक्रमों के री-रन पर फोकस करने की योजना बना रहा है.  इसी रणनीति के तहत चैनल पर प्रसारित हो रहे मौजूदा शोज पर असर पड़ सकता है, जिनमें Bhabhi Ji Ghar Par  Hain! 2.0 भी शामिल है. खबर है कि शो का अंतिम एपिसोड 16 अप्रैल 2026 को प्रसारित हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें - Farah Khan Cook Dilip Salary: फराह खान के कुक का हुआ अप्रेजल, दिलीप को हर महीने मिलेंगे 50 हजार, यूट्यूब कमाई में भी हिस्सा

इससे पहले ऐसी अटकलें भी थीं कि शो को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है. शो में Shilpa Shinde की अंगूरी भाभी के रूप में वापसी ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाया था, लेकिन अब शो के बंद होने की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com