कृति शेट्टी की हिंदी सिनेमा में मच अवेटेड डेब्यू फिल्म 'हम तेरे प्यार में' की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. अब यह दिल छू लेने वाली रोमांटिक एंटरटेनर और भी खास होने जा रही है! रोहित शेट्टी और एवीएस स्टूडियोज और टुडिप एंटरटेनमेंट के सपोर्ट से आ रही इस फिल्म की शूटिंग कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुई थी. अब दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अनाउंसमेंट की है कि 90 के दशक की ब्यूटी क्वीन भाग्यश्री भी इस मचअवेटेड फिल्म से जुड़ गई हैं.
भारतीय सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेसेज में से एक भाग्यश्री 'हम तेरे प्यार में' के साथ 90 के दशक का जादू एक बार फिर बिखेरने के लिए तैयार हैं. अपनी यादगार फिल्मों के लिए जानी जाने वाली भाग्यश्री इस फिल्म में एक दिलचस्प नए अवतार में नजर आएंगी. वह अपने खास अंदाज, सादगी और अट्रैक्शन के साथ एक ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं, जो फिल्म की कहानी को एक नया आयाम देगा. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में भाग्यश्री के अपोजिट 'तुम बिन' फेम प्रियांशु चटर्जी नजर आएंगे. रोमांटिक सिनेमा के इन दो जाने-पहचाने चेहरों की नई जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है.

Photo Credit: social media
'हम तेरे प्यार में' एक रोमांटिक एंटरटेनर है इस फिल्म को विधि घोड़गांवकर डायरेक्ट कर रही हैं. विधि पिछले 17 साल से रोहित शेट्टी की गाइडेंस में उनके साथ काम कर रही हैं. इस फिल्म के जरिए विधि अपने अनोखे नजरिए को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं, जिसमें प्यार और रिश्तों की एक नई कहानी देखने को मिलेगी. 'हम तेरे प्यार में' को अभिषेक एस.व्यास और दीप्ति अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है, जबकि प्रियंका चौधरी फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं