विज्ञापन

रामायण के राम में अरुण गोविल को दिखी थी अपनी छवि, लेकिन हुए रिजेक्ट, पुराना किस्सा सुनाते हुए कहा- मुझे बस राम बनना था

रामानंद सागर की रामायण के राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने कहा- मुझे श्री राम का कैरेक्टर करना था.

रामायण के राम में अरुण गोविल को दिखी थी अपनी छवि, लेकिन हुए रिजेक्ट, पुराना किस्सा सुनाते हुए कहा- मुझे बस राम बनना था
दूरदर्शन की रामायण के राम अरुण गोविल, नितेश तिवारी की रामायण में बनेंगे दशरथ
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं 4000 करोड़ की रामायणम् की चर्चा काफी समय से है. वहीं जब से फिल्म की पहली झलक सामने आई तो 1987 में दूरदर्शन पर आई रामानंद सागर की रामायण से खूब तुलना हुई, जिस पर कई लोगों ने रिएक्शन दिया. हालांकि कम लोग जानते हैं कि रणबीर कपूर की रामायण में दूरदर्शन के राम के रोल में पॉपुलर एक्टर अरुण गोविल भी नजर आने वाले हैं. हालांकि अब वह राम नहीं बल्कि उनके पिता दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि फैंस के बीच आज भी उनकी भगवान श्रीराम की छवि धूमिल नहीं हुई है. इसी को लेकर हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में रामायणम् के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अरुण गोविल ने खुलासा किया कि शुरुआत में रामानंद सागर की रामायण में राम के किरदार के लिए वह रिजेक्ट हो गए थे. जबकि वह डायरेक्टर के साथ एक फिल्म में काम कर चुके थे. 

रामानंद सागर ने अरुण गोविल को रामायण के राम के रोल के लिए किया रिजेक्ट

जब मैं रामानंद सागर जी के साथ मैं ऑलरेडी काम कर रहा था.उनकी फिल्म मैंने की थी. उनका सीरियल एक किया था मैंने विक्रम और बेताल. और तब मुझे पता लगा था कि रामायण वो बनाने जा रहे हैं. मेरे मन में एक भाव आया कि मुझे श्री राम का चरित्र करना चाहिए. और मैंने बगैर सोचे समझे बगैर किसी और बात को सोचे हुए उनको अप्रोच किया और मैंने उनसे कहा कि मुझे श्री राम का चरित्र करना है. उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया और मुझे आउटराइट रिजेक्ट कर दिया था. कुछ महीने बीत गए. इस दौरान वह मुझसे कहते रहे कि आप भरत का रोल कर लीजिए, लक्ष्मण का रोल कर लीजिए. मैंने कहा नहीं मुझे रोल नहीं करना था इस रामायण में. मुझे श्री राम का कैरेक्टर करना था. 

ये भी पढ़ें- सनी देओल बने रामायणम् के हनुमान, ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर हुए इमोशनल, कहा- मुझे विश्वास है कि हर इंडियन फिल्म देखेगा

आगे उन्होंने कहा, अगर मैं अगर आप समझते हैं कि मैं इस योग्य नहीं हूं तो राम जी जाने. आप यकीन नहीं करेंगे. तीन चार महीने के बाद एक दिन उनका फोन आया और उन्होंने पंजाबी में एक लाइन बोली सारी सिलेक्शन कमेटी डिसाइड कीती है कि तेरे वर्गा राम नहीं मिलना. तो इन्होंने ठीक कहा. राम जी अपने काम के लिए चुनते हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि उन्होंने मुझे चुना. आज 87 में रिलीज हुई थी वह रामायण आज तक इट्स राम राम एंड राम. 

रामायण के राम के किरदार में छाए थे अरुण गोविल

1987 में आई रामायण आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर है. दूरदर्शन पर इस शो को देखने के लिए लोग अपना काम धाम छोड़कर बैठ जाते थे. वहीं राम के किरदार में अरुण गोविल को भगवान जैसा प्यार देते थे. इसी के चलते आज भी उनके फैंस को उनमें राम की छवि दिखती है. वहीं अब अरुण गोविल अपनी राम की छवि को बदलने वाले हैं. दरअसल, वह राम नहीं बल्कि दशरथ के किरदार को 4000 करोड़ की रामायण में निभाते हुए नजर आएंगे. जबकि राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे और अमिताभ बच्चन जैसे किरदार अहम भूमिका में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- रामायणम् के रावण ने खोला राज, बताया रणबीर कपूर या साई पल्लवी नहीं ये है सरप्राइज पैकेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Arun Govil, Ramanand Sagar, Doordarshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com