विज्ञापन

रामायणम् से पहले यश की अगस्त में होगी बॉक्स ऑफिस पर अग्निपरीक्षा, 500 करोड़ से ज्यादा की टॉक्सिक को लेकर बड़ा अपडेट

4000 करोड़ की रामायणम् से पहले यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

रामायणम् से पहले यश की अगस्त में होगी बॉक्स ऑफिस पर अग्निपरीक्षा, 500 करोड़ से ज्यादा की टॉक्सिक को लेकर बड़ा अपडेट
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा अपड़ेट
नई दिल्ली:

बटवारा 1947 और आवारापन 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक का तूफान आने वाला है. फिल्म का ट्रेलर जहां 8 अगस्त को रिलीज होगा तो वहीं अब फिल्म का नया अपडेट सामने आया है. इसके अलावा रामायणम् में भी यश नजर आने वाले हैं, जिससे पहले टॉक्सिक कर्नाटक में किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है, जहां टीम का लक्ष्य राज्य के बॉक्स ऑफिस इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करना है. यह फिल्म पूरे राज्य में रिकॉर्ड तोड़ स्क्रीन और शोज की संख्या के साथ रिलीज होगी. वहीं अकेले बेंगलुरु में पहले दिन रिकॉर्डतोड़ स्क्रीनिंग्स देखने को मिलेंगी, जो थिएट्रिकल एग्जिबिशन के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेंगी. सुबह-सुबह और स्पेशल शोज के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य भर के दर्शक पहले ही दिन से फिल्म का आनंद ले सकें. 

टॉक्सिक को लेकर बड़ा अपडेट

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है और कर्नाटक में इसका वितरण भी यही दोनों प्रोडक्शन हाउस करेंगे, जो भारतीय सिनेमा के लिए अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजीज में से एक को दर्शाता है. गीतु मोहनदास द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ की गई है और इसे कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया ऐलान, ला रहा है 5 एपिसोड की सीरीज का नया सीजन, फ्री देख पाएंगे

टॉक्सिक के बारे में 

वेंकट के. नारायण और यश द्वारा KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं, उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

धुरंधर 2 से टकराने वाली थी टॉक्सिक

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि टॉक्सिक पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर इसे जून के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था. वहीं अब बटवारा 1947 और आवारापन 2 के बाद 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि इसके बाद यश की रामायणम् 6 नवंबर को रिलीज होगी, जिसका बजट 4000 करोड़ का बताया जा रहा है. वहीं यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- 90s में हर वीकेंड पर आता था ये शो, होस्ट ने गाए 4000 से ज्यादा गाने, दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क में भी हुआ शूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Bollywood, Yash, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com