सनी देओल इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 का नई झलक सामने आई है. हालांकि फैंस के बीच उनके उस रोल की चर्चा है, जो अब तक का सबसे बड़ा कैरेक्टर होने वाला है. जैसा कि पिछले दिनों खबरें थीं कि सनी देओल 4000 करोड़ की रामायण में पवनपुत्र हनुमान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. लेकिन हाल ही में दिल्ली के रामायणम् ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्देशक नितेश तिवारी ने कंफर्म किया कि सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इतना ही नहीं एक्टर ने खुद कंफर्म किया कि वह थोड़ी सी फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं.
सनी देओल ने पहली बार हनुमान बनने पर कही ये बात
सनी देओल ने इवेंट में कहा, “सच कहूं तो, मैंने अभी तक फिल्म पर बहुत कम काम किया है. अभी बहुत कुछ करना बाकी है. मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे हनुमान जी का किरदार निभाने का मौका मिला. मैं उन्हें सही ढंग से दिखाने की हर मुमकिन कोशिश करूंगा. हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं है. लेकिन मुझे पता है कि मुझे इसमें बहुत मजा आएगा. वे चंचल, मासूम और शक्तिशाली हैं. हर कोई उन्हें पसंद करता है और सबसे बड़ी बात यह है कि वे भगवान राम के भक्त हैं.”
#ramayana #sunnydeol #ranbirkapoor #hanuman pic.twitter.com/OzNrzKf3CE
— Rosy Panwar (@RosyPanwar) July 19, 2026
ये भी पढ़ें- रामायणम् के रावण ने खोला राज, बताया रणबीर कपूर या साई पल्लवी नहीं ये है सरप्राइज पैकेज
रामायणम् के बारे में
रामायणम् 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जो दो पार्ट में रिलीज की जाएगी. पहला पार्ट साल के अंत तक रिलीज होगा. जबकि दूसरा पार्ट 2027 में आएगा. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. जबकि नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का संगीत हंस जिमर, एआर रहमान ने दिया है.
बंटवारा के टीजर में दिखे सनी देओल
रामायणम् की चर्चा के बीच बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज किया गया है. 57 सेकंट के टीजर में सनी देओल को एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाते देखा जा सकता है, जो परिवार की रक्षा करने के लिए हर मुश्किल का सामना करता है और बिना डरे मजबूती से नफरत के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म 1940 के दशक की झलक दिखाता है.
ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: कैसे आया 4000 करोड़ की रामायण बनाने का ख्याल? नमित मल्होत्रा ने कहा- 10 साल पहले देखा था सपना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं