विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

बिग बॉस से बाहर हुए अरहान खान, चैनल से हैं खफा, बोले- मैं सलमान भाई के लिए कुछ भी...

अरहान खान बिग बॉस (Bigg Boss 13) हाउस से बाहर हो गए हैं और बाहर आते ही उन्होंने कलर्स चैनल, रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर अपना पक्ष रखा है.

बिग बॉस से बाहर हुए अरहान खान, चैनल से हैं खफा, बोले- मैं सलमान भाई के लिए कुछ भी...
अरहान खान हुए बिग बॉस से बाहर
  • अरहान हुए बिग बॉस से बाहर
  • रश्मि देसाई से है दोस्ती
  • शो में सामने आया अतीत
नई दिल्ली:

अरहान खान बिग बॉस (Bigg Boss 13) हाउस से बाहर हो गए हैं और बाहर आते ही उन्होंने कलर्स चैनल, रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर अपना पक्ष रखा है. अरहान खान कलर्स चैनल से इस बात के लिए खफा हैं कि वह शो में उनके अतीत को लेकर आए. अरहान ने कहा, 'मैं सलमान भाई के लिए कुछ भी नहीं कहना चाहता क्योंकि वह हमारे आदर्श हैं. उन्होंने जो किया है बेहतर सोच कर ही किया होगा. लेकिन हां, मैं चैनल से खफा हूं. लेकिन वह इस तरीके से मेरे अतीत को लेकर क्यों सामने आए, इस तरह आजतक किसी सीजन में नहीं हुआ. यह बहुत ही अजीब बता है कि रश्मि की आंखें खोलनी थीं. लेकिन ऐसा मेरी पर्सनल लाइफ के दम पर नहीं किया जा सकता था. यहां तक कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी घर में एंट्री के साथ ही इस मसले को उठाया. यह पूरी तरह गलत था.'

टीवी की इच्छाधारी नागिन ने समुद्र किनारे कराया फोटोशूट तो को-स्टार्स का यूं आया कमेंट- देखें Photo

बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने बॉम्बे टाइम्स को दिए अरहान खान (Arhaan Khan) के इंटरव्यू के हवाले से कहा, 'हर किसी का अतीत होता है. मेरा भी है जो अब सबको पता है. हम दोनों का तलाक हो चुका है. यह रिश्ता चार पांच साल पहले खत्म हो चुका है. यह सिर्फ छह महीने तक चला था. इसके बारे में बात करना मेरे लिए बहुत ही ज्यादा पर्सनल है. वह विदेश में सेटल हो चुकी है औऱ मेरा बेटा पांच साल का है. उसने नई जिंदगी की सुरुआत की है और वह किसी और के साथ एंगेज है.'

एक्सप्रेशंस क्वीन है KGF के रॉकी की नन्ही परी, देखें वायरल Video

अरहान खान (Arhaan Khan) ने यह भी बताया कि रश्मि देसाई (Rashami Desai) उनके इस बच्चे के बारे में कुछ नहीं जानती थीं. अरहान ने कहा, 'रश्मि को इस बारे में कुछ पता नहीं था. हालांकि मैंने कई बार उसे हिंट भी दिया था. हम लोगों ने फैसला किया था कि हम अपने अतीत को एक-दूसरे के बीच लेकर नहीं आएंगे. हम कुछ और मसलों का सामना कर रहे थे. रश्मि को यह बात बताने का यह सही समय नहीं था. मैं खुद ही बता देता. लेकिन एकदम जो बम फूटा और जिस तरह से चीजें सामने आईं. मै स्तब्ध था.'

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arhaan Khan Evicted, Bigg Boss 13, Rashami Desai, Salman Khan, BB13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com