विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2023

अनपुमा की बेटी ने रियल लाइफ में हासिल की ये कामयाबी, लगी बधाइयों की लाइन

अनुपमा में पाखी के रोल में नजर आने वालीं मुस्कान बामने ने अपनी पर्सनल लाइफ की ये खास अचीवमेंट सोशल मीडिया पर शेयर की.

अनपुमा की बेटी ने रियल लाइफ में हासिल की ये कामयाबी, लगी बधाइयों की लाइन
टीवी शो अनुपमा के पाखी और आधिक
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में पाखी बनकर पूरे घर की नाक में दम करने वाली मुस्कान बामने ने रियल लाइफ में एक अचीवमेंट हासिल की है. मुस्कान ने सोशल मीडिया पर एक माइलस्टोन पर पहुंची हैं जो कि उनके जैसे किसी यंग एक्टर के लिए बड़ी बात है. मुस्कान के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. इस खुशी को उन्होंने बड़े ही खास तरह से सेलिब्रेट किया. मुस्कान ने बिल्कुल पार्टी वाला शानदार सेटअप किया. उनका खुद का लुक भी बेहद खास था. 

मुस्कान ने पर्पल कलर का एक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था और 1 मिलियन वाले प्रॉप के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं. इस मौके पर उनकी फैमिली ने उनके लिए एक केक भी मंगवाया था. एक फोटो में वो अपने पेट डॉग के साथ केक काटती दिख रही हैं. ऐसा लग रहा है कि मुस्कान के लिए ये खास अरेंजमेंट उनके चाचा ने किए थे. क्योंकि बैकड्रॉप में 'चाचू का चूहा' लिखा हुआ था. इस टेक्स्ट से ये भी पता चलता है कि चाचू के साथ मुस्कान की बॉन्डिंग बेहद खास है.

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

मुस्कान ने वन मिलियन की खुश खबरी दी तो उनकी ऑन स्क्रीन मां अनुपमा ने सबसे पहले कमेंट किया. रुपाली गांगुली ने लिखा, बधाई हो...तुम यह डिजर्व करती हो. मदालसा, निधी, रश्मि गुप्ता और ऑन स्क्रीन पापा सुधांशु पांडेय ने भी बधाई दी. शो का हिस्सा रहे पारस कलनावत ने भी मुस्कान के लिए मैसेज लिखा और इसके साथ ही मु्स्कान के एक फनी नेम का खुलासा हुआ. पारस ने लिखा, बधाई हो पुंगी.  इनके अलावा मुस्कान के फैन्स और फॉलोअर्स तो थे ही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupama, Anupama  actor, Anupama  latest Episode, Anupama  new Promo, Anupama  serial, Anupama  serial Update, Anupama  tv Serial, Anupama  written Update In Hindi, Muskan Bamne, Muskan Bamne Age, Muskan Bamne Parents, Muskan Bamne Salary, Muskan Bamne Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com