- अंकिता लोखंडे ने 'जब तक है जान' सॉन्ग पर झूमकर किया डांस
- वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
- अंकिता लोखंडे का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने डांस और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण अकसर अंकिता लोखंडे खूब चर्चा में भी बनी रहती हैं. उनका एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह जब तक है जान सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अंकिता लोखंडे स्काईब्लू ड्रेस पहने और गॉगल्स लगाए दिखाई दे रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 40 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, "जब तक है जान..." उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. जहां एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट किया 'क्यूटेस्ट' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लवली..." इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, "आप सुंदर हैं..." बता दें कि इससे पहले भी अंकिता लोखंडे अपने कई वीडियो और फोटो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं.
बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शो 'पवित्र रिश्ता' से टेलीविजन में डेब्यू किया था. इस शो में अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. पवित्रा रिश्ता के अलावा अंकिता 'एक थी नायका' में नजर आ चुकी हैं. साल 2019 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही उन्होंने 'बागी 3' में भी अभिनय किया था. अंकिता लोखंडे टीवी शो 'झलक दिखला जा' और कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं