विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2021

अंकिता लोखंडे ने पार्टी के दौरान मस्ती- मजाक में रश्मि देसाई को गिरा दिया, देखें एक्ट्रेस का फनी वीडियो

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Dance) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई फोटो और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काफी मस्ती करती दिख रही है. साथ में रश्मि देसाई भी नजर आ रही हैं.

अंकिता लोखंडे ने पार्टी के दौरान मस्ती- मजाक में रश्मि देसाई को गिरा दिया, देखें एक्ट्रेस का फनी वीडियो
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पार्टी के दौरान मस्ती- मजाक में रश्मि देसाई को गिरा दिया
नई दिल्ली:

टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वालीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर फोटो और अपने डांस वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Dance) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई फोटो और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काफी मस्ती करती दिख रही है. इस फोटो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपनी बहनों के साथ- साथ खास दोस्त रश्मि देसाई के साथ भी नजर आ रही हैं. अंकिता ने एक वीडियो रश्मि देसाई के साथ भी शेयर किया है जिसमें वह उन्हें पकड़कर नीचे गिराते नजर आ रही हैं. दोनों एक्ट्रेस का यह मस्ती से भरा वीडियो फैन्स को काफी अच्छा लग रहा है. 


वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और रश्मि देसाई का लुक देखने लायक हैं. अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अंकिता ने वीडियो के साथ- साथ कई फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा- फैमिली. 

बता दें कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शो 'पवित्र रिश्ता' से टेलीविजन में डेब्यू किया था. इस शो में अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. पवित्रा रिश्ता के अलावा अंकिता एक थी नायका और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. पिछले साल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही उन्होंने 'बागी 3' में भी अभिनय किया था. अंकिता लोखंडे टीवी शो 'झलक दिखला जा' और कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं.

लेखक के बारे में
img
स्वाति सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Rashami Desai, अंकिता लोखंडे, Ankita Lokhande And Rashmi Desai Dance Video, Ankita Lokhande And Rashmi Desai Video, Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com