विज्ञापन

दहेज के लिए सास ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, बेटी से किया दूर, KBC में इस कंटेस्टेंट की कहानी सुन इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के एक एपिसोड में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आईं कंटेस्टेंट कपिला तनेजा की कहानी ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया.

दहेज के लिए सास ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, बेटी से किया दूर, KBC में इस कंटेस्टेंट की कहानी सुन इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
दहेज के लिए सास ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, बेटी से किया दूर
NDTV

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के एक एपिसोड में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आईं कंटेस्टेंट कपिला तनेजा की कहानी ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया. हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने अपनी जिंदगी का वह दर्द अमिताभ बच्चन के सामने रखा, जिसे सुनकर पूरा स्टूडियो और खुद बिग बी भी भावुक हो गए. कपिला तनेजा ने बताया कि उनकी शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी. ससुराल वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे और दहेज की मांग करते रहते थे. समय के साथ प्रताड़ना बढ़ती गई. साल 2002 में हालात इतने बिगड़े कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की. 

कंटेस्टेंट ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

कपिला तनेजा ने बताया कि सास ने प्लानिंग बनाई और उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. सर्दी का मौसम था. साड़ी का आंचल शरीर से चिपक गया. किसी तरह उन्होंने खुद को पानी की टंकी में डुबोया और जान बचाई. इस घटना के बाद वह दो हफ्ते से ज्यादा समय तक बेहोश रहीं. होश आने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लंबा इलाज और सर्जरी चली.

इस हादसे ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. सबसे बड़ा दर्द यह रहा कि वे अपनी छोटी बेटी से अलग हो गईं. पिछले 24 साल से उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देखा. पड़ोसियों से पता चला कि बेटी अब बड़ी हो गई है और नौकरी के लिए दूसरे शहर में रहती है. कपिला हर दिन उसकी खुशहाली की प्रार्थना करती हैं. अमिताभ बच्चन ने उनकी बात सुनते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ, उसे अन्याय कहना भी बहुत छोटा शब्द है. किसी भी महिला के साथ ऐसा व्यवहार गलत है.

7.5 लाख पर छोड़ा गेम

आजकल कपिला होम ट्यूटर का काम करती हैं. घटना के बाद वे ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताती हैं. KBC के मंच पर वे सिर्फ पैसे जीतने नहीं आई थीं. उन्होंने अपनी जिंदगी को थोड़ा बेहतर बनाने की उम्मीद के साथ भाग लिया.

गेम में कपिला ने 7.5 लाख रुपये जीते. सुपर संदूक से मिली रकम को लाइफलाइन में इस्तेमाल न करने पर उन्हें 90 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस भी मिला. 12वें सवाल पर वे अटक गईं. सवाल पश्चिम एशिया के उस शहर के बारे में था जिसे 1930 के दशक में ब्रिटिश भारत से अलग किया गया था. विकल्प थे मोसुल, बसरा, जेद्दा और अदन. 

जीती रकम से कान की सर्जरी

जवाब को लेकर पूरी तरह आश्वस्त न होने पर उन्होंने गेम छोड़ दिया और 7.5 लाख रुपये लेकर घर लौटीं. बाद में अमिताभ बच्चन के कहने पर उन्होंने मोसुल का अनुमान लगाया, लेकिन सही जवाब अदन था.

कपिला ने कहा कि जीती हुई रकम से वे कान की सर्जरी कराना चाहती हैं. साथ ही उनका एक बड़ा सपना है कि अविवाहित माताओं के लिए एक घर खोलना, जो समाज में अक्सर भेदभाव झेलती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC 18, KBC 18 Contestant, Kaun Banega Crorepati, Amitabh Bachchan, KBC 18 Episodes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com