अमिताभ बच्चन 84 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं. उनके फैंस उनकी हर एक-एक बात और मूवमेंट पर नजर रखते हैं. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की उड़ रही अफवाहों के बीच साफ किया कि रिटारमेंट लेने का उनका कोई प्लान नहीं है. दरअसल, मेगास्टार के हालिया ब्लॉग पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपने काम से दूरी बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिस पर सफाई देते हुए मेगास्टार ने फिर से ब्लॉग पोस्ट किया और अपनी पहले की बात को स्पष्ट किया. उन्होंने लिखा, "नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं, अंग्रेजी में इसका मतलब है कि मैं अब सोने जा रहा हूं और आपको वहां आने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है." दरअसल, दिग्गज अभिनेता के पिछले ब्लॉग को कुछ लोगों ने इस तरह से लिया था कि वे रिटायरमेंट पर विचार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें - बनारस के ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को दिलाई पहचान, जानें लालजी पांडेय कैसे बने बॉलीवुड के 'अनजान?
उस खास पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि कैसे उनकी कुछ ब्लॉग एंट्री को अक्सर गलत समझा जाता है और जिस तरह से उनके शब्दों का मतलब निकाला जाता है और रिपोर्ट किया जाता है, उस पर मजाक उड़ाया जाता है. उन्होंने पोस्ट को 'और मैं रिटायर हो गया' शब्दों के साथ खत्म किया, जिससे बाद में यह अंदाजा लगने लगा कि क्या वह अपने करियर की बात कर रहे थे. अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने साफ किया कि रिटायर का इस्तेमाल सोने के लिए किया जा रहा था, न कि एक्टिंग या अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से दूर जाने के लिए.
बता दें कि अमिताभ बच्चन अभी 'कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन' होस्ट कर रहे हैं, जिससे वह दो दशक से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं. यह शो पहली बार वर्ष 2000 में शुरू हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन ने होस्ट का रोल निभाया था और इस क्विज शो को इंडियन टेलीविजन की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया था.
ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani
Mukherjee
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं