विज्ञापन

बिके 22 लाख कैसेट, अलका याज्ञनिक-कुमार सानू के गाने ने मचाया था तहलका, सलमान-रानी ने हिट फिल्म को बताया था डिजास्टर

साल 1999 में रिलीज हुई सलमान खान और रानी मुखर्जी की फिल्म जिसे दोनों ही एक्टर्स ने खराब बताया, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कहानी और गाने लोगों को बेहद पसंद आए. इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम की करीब 22 लाख कैसेट बिकी थीं

बिके 22 लाख कैसेट, अलका याज्ञनिक-कुमार सानू के गाने ने मचाया था तहलका, सलमान-रानी ने हिट फिल्म को बताया था डिजास्टर
फिल्म फ्लॉप लेकिन गाने सुपरहिट, बिक गए थे 22 लाख कैसेट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड मे कई फिल्में आती हैं जिनकी कहानी तो दर्शकों को खासा पसंद नहीं आती है, लेकिन इसके गाने सुपरहिट हो जाते हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करेंगे जो साल 1999 में आई. जिसमें दो सुपरस्टार्स ने साथ में काम किया. हालांकि इस फिल्म से लोगों को उम्मीदें बहुत थी, लेकिन ये खासा कोई कमाल नहीं कर पाई. लेकिन अलका याज्ञनिक और कुमार सानु की आवाज में सजे एक गाने से ऐसा कमाल कर दिखाया कि इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम उस साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम बन गया था. 

रानी मुखर्जी और सलमान खान पर फिल्माया गया ये गाना अपने दौर के सबसे हिट गानों में से एक था. आइए जानते हैं अलका याज्ञनिक और कुमार सानु की आवाज से सजा या गाना किस फिल्म से ताल्लुक रखता है. 

फ्लॉप फिल्म के बिके 22 लाख कैसेट

साल 1999 मे सलमान खान और रानी मुखर्जी की फिल्म आई. इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि उनके ही भाई सोहेल खान थे. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन सलमान खान ने इसको एक डिजॉस्टर बताया था. तो वही रानी मुखर्जी ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे खराब फिल्म का तमगा दे दिया था. लेकिन इन सबके बावजूद भी इस फिल्म के गाने लोगों को बेहद पसंद आया. जिसमें से एक गाना 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' को लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं. 

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, इस फिल्म के संगीत एल्बम की करीब 22 लाख कैसेट बिकी थीं. इसी के साथ यह एल्बम उस साल का आठवां सबसे ज्यादा बिकने वाला म्यूजिक एल्बम बन गया था.

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो सीरियल जिसने रामायण से पहले अरुण गोविल को बना दिया था सुपरस्टार, 26 एपिसोड, 13 सवाल, शाम 4.30 बजे कर देते थे बुरा हाल

अलका याज्ञनिक और कुमार सानू की आवाज का जादू

27 साल पहले आया ये गाना रिलीज होने के बाद लोगों के बीच काफी फेमस हो गया था. अलका याज्ञनिक और कुमार सानु की आवाज में सजे इस गाने के बोल शुधाकर शर्मा ने लिखे थे और इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था. इस गाने को रानी मुखर्जी और सलमान खान पर फिल्माया गया है. गाने का फिल्मांकन भी बेहद खूबसूरत था. सलमान और रानी की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी. 

फिल्म की कहानी और बजट

ये एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे सोहेल खान ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी, अरबाज खान और शक्ति कपूर ने अभिनय किया था. फिल्म में सलमान खान ने एक भूत का रोल प्ले किया था. जिसमें विशाल ( अरबाज खान) और रानी मुखर्जी आपस में प्यार कर लेते हैं. फिल्म की कहानी एक ड्रग रैकेट के इर्द-गिर्द घूमती है. विशाल की गोली से हीरो ( सलमान) की मौत हो जाती है. जिसके बाद वो सिर्फ विशाल को दिखता है और अपनी मौत का बदला खन्ना से लेता है जो ड्रग रैकेट चला रहा होता है. फिल्म का बजट 9 करोड़ था, बॉक्स ऑफिस पर इसने 21.10 करोड़ की कमाई की थी. कलेक्शन के हिसाब से तो फिल्म हिट थी, लेकिन सलमान और रानी ने इसे अपने करियर की खराब फिल्मों मे शामिल किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teri Chunariya Dil Le Gayee, Alka Yagnik Song, Hello Brother Movie, Salman Khan Songs, Kumar Sanu Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com