विज्ञापन

अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस फेम शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं इंडियन इन्फ्लूएंसर

अमेरिकी इन्फ्लुएंसर के आरोपों पर शिवानी कुमारी ने रोते हुए वीडियो शेयर किया और कहा- मेरे खिलाफ वीडियो डालकर क्या मिल जाएगा?

अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस फेम शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं इंडियन इन्फ्लूएंसर
अमेरिकी इन्फ्लूएंसर ने भारतीय संस्कृति पर कही ये बात, फूट फूटकर रोईं शिवानी कुमारी
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शिवानी कुमार एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में अमेरिकी इन्फ्लूएंसर मारविन आची ने उनपर भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगाया, जिसके बाद फूट फूटकर रोते हुए शिवानी कुमारी ने वीडियो शेयर किया. दरअसल, मारवीन ने वीडियो शेयर करते हुए शिवानी कुमारी पर भारतीय संस्कृति के नाम पर उनका मजाक उड़ाने और अपमान करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि वह जब वह शिवानी के गांव गए थे तो वह उन्हें दोस्त मानते थे. लेकिन उनके साथ हुए व्यवहार ने उन्हें दुख पहुंचाया. 

अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मारवीन ने लगाया आरोप

मारविन द्वारा शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, शिवानी के गांव में उनके चेहरे पर पेंट किया, जिसे उस समय उन्होंने भारतीय परंपरा समझकर स्वीकार कर लिया. लेकिन बाद में दोस्तों और इंटरनेट यूजर्स के कमेंट से पता चला कि वह उनका मजाक उड़ा रहे थे. इतना ही नहीं मारवीन ने उनकी दोस्त फर्नाडा के साथ हुई घटना के बारे में भी बताया, जिसमें उनके चेहरे पर रेत फेंकी गई थी. बता दें कि मारवीन पिछले दिनों शिवानी से मिले थे और उनके साथ दशहरा सेलिब्रेट भी किया था. 

कौन हैं शिवानी कुमारी

शिवानी कुमारी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 566के फॉलोअर्स हैं. वह उतरप्रदेश के औरैया जिले के छोटे से गांव अरियारी की रहने वाली हैं और यूट्यूब के जरिए अपनी गांव की जर्नी दिखाती हैं. हालांकि वह चर्चा में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में आने पर आईं, जिसमें वह 2024 में शामिल हुई थीं. 

ये भी पढे़ं- लता और किशोर का 45 साल पुराना गाना, जिसके टाइटल पर बना 665 एपिसोड का सीरियल, अमीर परिवार का लड़का और गरीब लड़की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivani Kumari, Marvin Achi, Marvin Achi India Experience, Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com