राज श्री प्रोडक्शन अपनी फिल्में और टीवी शो को लेकर काफी सुर्खियों में बना रहता है. राजश्री प्रोडक्शन एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस है. जिसने अपनी फिल्में और शोज से हर किसी को आकर्षित किया है. 'हम आपके हैं कौन' से लेकर 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्में राष्ट्रीय प्रोडक्शन के दर्शकों को दी. लेकिन उन्होंने टीवी पर भी पॉपुलर सीरियल को प्रोड्यूस किया, जिसमें एक 665 एपिसोड का टीवी सीरियल भी है, जिसका टाइटल लता मंगेशकर और किशोर कुमार के 45 साल पुराने गाने के से लिया गया था. यह स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था, इस शो ने भी दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी और हिट साबित हुआ.
कहानी में था ये खास
हम बात कर रहे हैं प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा गाने की, जिसकी तर्ज पर 665 एपिसोड का सीरियल प्यार का दर्द है बना. कहानी की बात करें तो इसमें एक अमीर घर का लड़का और गरीब परिवार की लड़की की स्टोरी दिखाई गई. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई और यह शो साल 2012 से लेकर 2014 तक स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था. इस सीरियल के लगभग 665 एपिसोड दर्शकों के बीच में आए थे. इस शो के कास्ट की बात करें तो इसमें नकुल मेहता के अलावा दिशा परमार नजर आए थे. इन दोनों की लव केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई.
इस सीरियल को देखने के लिए लोग अपने सारे काम खत्म करके अपने परिवार सहित इकट्ठा हो जाते थे. शो में दर्शकों को इमोशंस, हंसी और पारिवारिक ड्रामा दिखाई दिए. यह बहुत ही कम लोग जानते हैं कि प्यार का दर्द है एक गाना भी बन चुका है जो की 45 साल पहले आया था. जिसको किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. यह गाना भी 45 साल पहले उतना ही हिट था, जितना आज है. आज भी इस गाने को दर्शक सुनना पसंद करते हैं.
ये भी आए नजर
बता दें, इस शो को कविता बड़जात्या ने प्रोड्यूस किया था. कविता का यह प्रोड्यूस किया हुआ प्रोजेक्ट सफल रहा. इसके बाद कविता बड़जात्या ने काफी पड़े शोज भी बनाए थे. शो में मुकेश खन्ना और रीता बहादुरी नजर आई थी. इन दोनों के अलावा और काफी नए एक्टर्स ने भी शो की शान बढ़ाई थी. राजश्री प्रोडक्शन जल्द ही आने वाली फिल्म प्रेम मोल लिया को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. राजश्री प्रोडक्शन को इस फिल्म से काफी उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं