विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

Bigg Boss 11: आकाश ददलानी हो सकते हैं घर से बाहर, शिल्पा शिंदे और हिना के बीच होगी बहस

बिग बॉस के घर में आज के आने वाले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट का घर से सीधे-सीधे बेघर हो जाएगा और फिनाले के लिए सिर्फ 4 घरवाले ही बचेंगे.

Bigg Boss 11: आकाश ददलानी हो सकते हैं घर से बाहर, शिल्पा शिंदे और हिना के बीच होगी बहस
Bigg Boss 11: आज के आने वाले एपिसोड का एक सीन
  • आकाश डाडलानी घर से हो सकते हैं बेघर
  • हिना और शिल्पा के बीच फिर देखने को मिलेगी भिड़त
  • अब बचेंगे सिर्फ 4 कंटेस्टेंट
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में आज के आने वाले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट का घर से सीधे-सीधे बेघर हो जाएगा और फिनाले के लिए सिर्फ 4 घरवाले ही बचेंगे. बता दें कि फिनाले वीक में कुल 5 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं, लेकिन आज एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा. सोशल मीडिया और बिग बॉस से मिले सूत्रों की जानकारी के मुताबिक आकाश ददलानी आज 'धनराशि' लेकर घर से बेघर हो सकते हैं. जिसके बाद फिनाले तक सिर्फ चार ही कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा बचेंगे. मंगलवार को अर्शी खान ने घर में एंट्री ली थी और सभी घरवालों के साथ एक-एक करके 'अर्शी चाहते हैं' टास्क की संचालन की भूमिका में हैं.

Bigg Boss 5: सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी ने मचाया था धमाल, जानें कौन बना था Winner

आज अर्शी बाकी बचे हुए कंटस्टेंट के साथ 'मीन' यानी मतलबी होने का टास्क करती हुईं नजर आएंगी. आखिर में जिस कंटेस्टेंट की फोटो बोर्ड पर लगी होगी. वह सबसे ज्यादा मतलबी खिलाड़ी कहलाएगा. इतना ही नहीं, अर्शी खान अपने साथ लाए गए पॉवर का इस्तेमाल करेंगी. संभवत: सभी कंटेस्टेंट को ऑफर करेंगी कि जिसे भी लगता है कि वह सबसे कमजोर कंटेस्टेंट है तो बिग बॉस द्वारा ऑफर किए गए धनराशि को लेकर यह शो छोड़ दे. फिलहाल यदि आकाश ददलानी इस शर्त को मंजूर करते हुए बिग बॉस के घर को छोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं तो फिनाले के आखिरी दिन तक सिर्फ 4 कंटेस्टेंट ही पहुंच पाएंगे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Dadlani, Bigg Boss 11, Shilpa Shinde, Hina Khan, Vikas Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com