विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2024

100 पुरुषों को करना होगा कत्ल तभी टूटेगा माया का श्राप, 14 जून को OTT पर चीख पुकार और खौफ का दिखेगा अजब-गजब संसार

एक यक्षिणी को मिला श्राप बना 100 पुरुषों की मुसीबत. जानें कौन होती हैं यक्षिणी? क्या है यक्षिणी का श्राप? डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है ये वेब सीरीज.

100 पुरुषों को करना होगा कत्ल तभी टूटेगा माया का श्राप,  14 जून को OTT पर चीख पुकार और खौफ का दिखेगा अजब-गजब संसार
OTT पर दस्तक देने जा रही है ये वेब सीरीज
नई दिल्ली:

एक यक्षिणी को एक सामान्य पुरुष से प्यार हो जाता है. इस तरह वह अलकापुरी के नियमों को तोड़ देती है. फिर उसे मिलता है एक श्राप. उसे अगर वापस अलकापुरी आना है तो अपनी खूबसूरती का फायदा उठाकर 100 पुरुषों को कत्ल करना होगा. इस तरह माया इस मिशन पर निकलती है और उसका 100वां शिकार उसे मिलता है. लेकिन क्या माया आसानी से वापस  लौट पाएगी? कौन है या 100वां शिकार? इस तरह के सवालों के जवाब तो 14 जून को ही मिल पाएंगे. यहां हम बात कर रहे हैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आने वाले शो यक्षिणी की. यक्षिणी एक सुपरनेचुरल शो है. ये एक तेलुगू वेब सीरीज है जिसे हिंदी भी रिलीज किया जाएगा.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यक्षिणी वेब सीरीज में एक्ट्रेस वेदिका लीड रोल में नजर आएंगी. उनके साथ राहुल विजय, मंचू लक्ष्मी, अजय, श्रीनिवास, तेजा काकूमानु और ललिता तिवारी नजर आएंगे. इसका निर्देशन तेजा मारिनी ने किया है. दिलचस्प यह है कि इस तेलुगू वेब सीरीज को हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, बांग्ला और मराठी में भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.

यक्षिणी हिंदी ट्रेलर

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यक्षिणी को लेकर लक्ष्मी मंचू ने बताया था कि 'मैं वेब सीरीज में यक्षिणी का किरदार निभा रही हूं. जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए सरल शब्दों में यक्षिणी का मतलब उन देवदूतों से है जो मंदिरों की रक्षा करती हैं. आप यहां जिन महिलाओं को देख रहे हैं वे सभी यक्षिणी यानी द्वारपाल हैं जो मंदिर की रक्षा कर रही हैं. यह पौराणिक कथाओं पर आधारित है लेकिन साथ ही, आज की दुनिया के लिए काल्पनिक है. यह एक दिलचस्प फंतासी सीरीज है जो व्यावसायिक रूप से हमारे दर्शकों के लिए बनाई गई है जो इन सब पर विश्वास करते हैं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Who Is Yakshini, Yakshini Web Series, Yakshini Hindi Trailer, Yakshini OTT Release Date, Vedhika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com