विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2024

यक्षिणी वेब सीरीज ओटीटी पर आते ही हुई लीक, मेकर्स की बढ़ी टेंशन

हॉट स्टार पर आज एक नई वेब सीरीज यक्षिणी की चर्चा थी लेकिन ये इंटरनेट पर आते ही लीक हो गई.

यक्षिणी वेब सीरीज ओटीटी पर आते ही हुई लीक, मेकर्स की बढ़ी टेंशन
यक्षिणी ऑनलाइन लीक
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी रिलीज के बाद यक्षिणी नाम से आई पूरी सीरीज ऑनलाइन लीक हो गई. यक्षिणी को बाहुबली 1 और बाहुबली 2 प्रोडक्शन बैनर अर्का मीडिया वर्क्स ने प्रोड्यूस और फंड किया था. यह एक लेटेस्ट हॉरर सीरीज थी. मंचू लक्ष्मी, राहुल विजय, अजय और वेधिका जैसे शानदार एक्टर्स के साथ सोशल-फिक्शन सीरीज ने 14 जून को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनाई थी. यक्षिणी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, हिंदी और बांग्ला में रिलीज किया गया था. इस सीरीज़ का निर्देशन तेजा मर्नी ने किया था और वेब सीरीज़ के ट्रेलर को रिलीज़ होने पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

यक्षिणी की कहानी लोककथा और आधुनिक समय के रोमांस का मिक्स है. यक्षिणी जो एक बार मानव का रूप धारण करके वो काम करती है जिसकी उसे इजाजत नहीं थी. उसकी निंदा की जाती है और पृथ्वी से बंध जाती है. माया 100 पुरुषों की बलि देकर अपनी प्रजाति को बचाना चाहती है. दूसरी तरफ कृष्ण, जो अपने सच्चे प्यार को पाना चाहता है. माया से मिलता है और उनकी किस्मत बदल देता है. आगे जो होता है वह सब यक्षिणी के बारे में है. यक्षिणी कास्ट कलाकारों में ज्वालामुखी के रोल में लक्ष्मी मांचू, कृष्ण के रूप में राहुल विजय, माया उर्फ ​​यक्षिणी के रूप में वेदिका, महाकाल के रूप में अजय, साथ ही जेमिनी सुरेश, श्रीनिवास, तेजा काकुमानु, दयानंद रेड्डी, तेनाली शकुंतला, ललिता कुमारी, प्रणिता, त्रिनाथ, नवीन नेनी, हनुवीर, साई किरण येदिधा और यस्ना शामिल हैं. यक्षिणी क्रू शोबू यारलागड्डा और प्रसाद देवीनेनी ने प्रोड्यूस किया. सीरीज को डायरेक्ट तेजा मरनी ने किया था. सौम्या शर्मा उस प्रोडक्शन हाउस अर्का मीडिया की क्रिएटिव हेड हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yakshini, Yakshini 2024, Yakshini Web Series Leaked Online, Yakshini Movie, Yakshini Web Series Leaked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com