विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2019

Video: यह पंजाबी सिंगर झूमकर गा रही थीं गाना, तभी महिलाओं ने लुटाने शुरू कर दिए नोट और फिर...

Video: पंजाबी सिंगर जब भी स्टेज पर सुर छेड़ते हैं तो फैन्स दीवानगी की सारी हदें पार कर जाते हैं. ऐसा ही कुछ पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा (Rupinder Handa) के साथ भी है. पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

Video: यह पंजाबी सिंगर झूमकर गा रही थीं गाना, तभी महिलाओं ने लुटाने शुरू कर दिए नोट और फिर...
Video: पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा
  • पंजाबी सिंगर ने पोस्ट किया वीडियो
  • फंक्शन में गाना गा रही थीं सिंगर
  • तीन एल्बम कर चुकी हैं लॉन्च
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर जब भी स्टेज पर सुर छेड़ते हैं तो उनके फैन्स दीवानगी की सारी हदें पार कर जाते हैं. ऐसा ही कुछ पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा (Rupinder Handa) के साथ भी है. पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक मैरिज फंक्शन में स्टेज पर वे झूमकर पंजाबी गाना गा रही हैं. लेकिन तभी स्टेज पर दो महिलाएं आती हैं और वे नोटों की गड्डियां उड़ाने लगती हैं. इस तरह रूपिंदर हांडा पूरी मस्ती के साथ अपनी सिंगिंग में व्यस्त हैं लेकिन वह महिलाएं उनकी सिंगिंग को खूब इंजॉय करती नजर आ रही हैं. रूपिंदर हांडा (Rupinder Handa) के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीटा रिपोर्टर के घर आया नन्हा मेहमान, Cute फोटो हुई वायरल

शत्रुघ्न सिन्हा ने महाराष्ट्र पर किया ट्वीट, संजय राउत को बताया 'हनुमान' तो शरद पवार को 'लौह पुरुष'

पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा (Rupinder Handa) ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा हैः 'वेडिंग शो...' वैसे भी पंजाबी सिंगर्स का उनके फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही नजारा इस वीडियो में भी मिलता है. रूपिंदर हांडा अभी तक अपनी तीन म्यूजिक एल्बम रिलीज कर चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर वह काफी एक्टिव भी हैं. रूपिंदर हांडा इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. 

बिग बॉस वाली हिमांशी खुराना ने टिकटॉक पर मचाई धूम, देखें 5 धमाकेदार Video

महाराष्ट्र को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- अगर उद्धव ठाकरे सीएम बने तो...

पंजाबी सिंगर रूपिंदर हांडा (Rupinder Handa) की पहली म्यूजिक एल्बम 2006 में 'मेरे हाणियां' आई थी, जिसके बाद उनकी दूसरी एल्बम 'फुलकारियां (2009)' और 'लव वेव्ज (2012)'  में आई थीं. वैसे भी इन दिनों पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल और हिमांशी खुराना ने बिग बॉस में जमकर धमाल मचा रखा है. शहनाज और हिमांशी दोनों ही अपने अंदाज की वजह से छाई हुई हैं, और बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में भी बनी हुई हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rupinder Handa, Rupinder Handa Video, Punjabi Singer Rupinder Handa, Rupinder Handa Instagram, Punjabi Music
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com