विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2020

सपना चौधरी ने काले सूट में 'यार तेरा चेतक पे चाले' सॉन्ग पर किया धांसू डांस, Video ने मचाया धमाल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है, जिसमें वह काला सूट पहनकर 'यार तेरा चेतक पर चाले' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में सपना चौधरी का डांस और उनके एक्सप्रेशंस काफी कमाल के लग रहे हैं.

सपना चौधरी ने काले सूट में 'यार तेरा चेतक पे चाले' सॉन्ग पर किया धांसू डांस,  Video ने मचाया धमाल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने काले सूट मेंं किया धमाकेदार डांंस
  • सपना चौधरी ने काले सूट में किया धमाकेदार डांंस
  • वीडियो में दिखा देसी क्वीन का जबरदस्त अंदाज
  • सपना चौधरी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांस से धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत में सपना चौधरी के डांस के खूब चर्चे होते हैं. सपना चौधरी अपने डांस से न केवल स्टेज पर धमाल मचाती हैं, बल्कि उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं. ऐसा ही हाल सपना चौधरी के एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह काला सूट पहनकर 'यार तेरा चेतक पर चाले' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Ke Gane) का डांस और उनके एक्सप्रेशंस काफी कमाल के लग रहे हैं. 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 75 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में न केवल सपना चौधरी का डांस, बल्कि उनके एक्सप्रेशंस और उनकी अदाएं भी देखने लायक होती हैं. सपना चौधरी का भले ही यह पुराना वीडियो है, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इसके साथ ही फैंस भी सपना चौधरी के इस वीडियो को लेकर उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं. बता दें कि इसके अलावा सपना चौधरी के और भी कई डांस वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें वह स्टेज पर धमाल मचाती दिखाई दे रही हैं. 


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Dance In Black Suit, Sapna Choudhary Ke Gane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com