Nankana के सेट पर कविता कौशिक
नई दिल्ली:
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों पंजाबी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. सब टीवी के शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक की पंजाबी फिल्म Nankana 6 जुलाई को रिलीज हुई है. गुरदास मान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक ने शूटिंग से जुड़ा एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो जारी किया है. इसमें वह अपने रील हीरो यानी गुरदास मान और रियल लाइफ हीरो यानी पति रोनित बिस्वास के बीच फंसीं नजर आ रही हैं.
Video: सांप को गले में लटकाने के बाद एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे!
वीडियो की शुरुआत में कविता फिल्म की डायरेक्टर का इंट्रोडक्शन कराती हैं. इसमें उनके रील और रियल हीरो खटिया पर लेटे दिख रहे हैं. इसके बाद कविता अपनी मम्मी जी से दर्शकों को मिलवा रही हैं और वीडियो में खूब ड्रामे करती नजर आ रही हैं.
बारिश में पंजाबी सॉन्ग 'Saun Di Jhadi...' पर लगाए ठुमके, छत पर कुछ यूं किया धांसू डांस.. देखें Video
देखें, Video...
बता दें, 37 वर्षीय कविता कौशिक टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम है. साल 2001 में उन्होंने टीवी शो 'कुटुंब' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. 'कहानी घर घर की (2001)', 'रीमिक्स (2004-06)' के बाद उन्हें असली पहचान साल 2005-15 के बीच प्रसारित शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर मिली. टीवी के अलावा कविता हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. उन्होंने साल 2017 में रोनित बिस्वास से शादी की.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Kapil Sharma की 'बुआ' ने की डंडे से धुनाई, इस शख्स का हो गया बुरा हाल! देखें Video
बता दें, 37 वर्षीय कविता कौशिक टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम है. साल 2001 में उन्होंने टीवी शो 'कुटुंब' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. 'कहानी घर घर की (2001)', 'रीमिक्स (2004-06)' के बाद उन्हें असली पहचान साल 2005-15 के बीच प्रसारित शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर मिली. टीवी के अलावा कविता हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. उन्होंने साल 2017 में रोनित बिस्वास से शादी की.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kavita Kaushik, Chandramukhi Chautala, Punjabi Cinema, Punjabi Actress, Gurdas Maan