"तुम्हारे साथ फिल्म नहीं करूंगा..." जब बहन एकता कपूर से लड़ पड़े थे तुषार, 25 साल बाद खोला राज
एक्टर तुषार कपूर ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने पर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपनी सगी बहन एकता कपूर से मुझे कुछ कहना है की रिलीज से पहले काफी लड़ाई कर ली थी.
- Created by:
-
जुलाई 13, 2026 21:18 IST
-
Published On जुलाई 13, 2026 21:18 IST
-
Last Updated On जुलाई 13, 2026 21:18 IST
-
-
"तुम्हारे साथ फिल्म नहीं करूंगा..." जब बहन एकता कपूर से लड़ पड़े थे तुषार, 25 साल बाद खोला राजएक्टर तुषार कपूर ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं. उनके पिता जितेंद्र बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल रहे हैं. उनकी बहन एकता कपूर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. फिल्मी परिवार से आने के बावजूद उन्होंने करियर की शुरुआत अपने दम पर करने का फैसला लिया था. इसके लिए उन्होंने अपनी बहन से झगड़ा भी किया था, इसी को लेकर 25 साल बाद उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया है.
-
"तुम्हारे साथ फिल्म नहीं करूंगा..." जब बहन एकता कपूर से लड़ पड़े थे तुषार, 25 साल बाद खोला राजउन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पहचान सिर्फ परिवार के नाम से बने, इसी वजह से उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के लिए बहन एकता कपूर के प्रोडक्शन को चुनने से इनकार कर दिया था.
-
"तुम्हारे साथ फिल्म नहीं करूंगा..." जब बहन एकता कपूर से लड़ पड़े थे तुषार, 25 साल बाद खोला राजतुषार कपूर ने बताया कि मैंने एक समय अपनी बहन एकता से साफ कह दिया था कि मैं तुम्हारे साथ कभी कोई फिल्म नहीं करूंगा. मेरी पहली फिल्म तुम्हारे साथ कभी नहीं होगी. इस बात से वह काफी दुखी हो गई थीं.
-
"तुम्हारे साथ फिल्म नहीं करूंगा..." जब बहन एकता कपूर से लड़ पड़े थे तुषार, 25 साल बाद खोला राजतुषार ने बताया कि बाद में जब एकता कपूर को पता चला कि निर्माता वाशु भगनानी मुझे लॉन्च कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' का पोस्टर देखा, तो वह काफी खुश हुईं.
-
"तुम्हारे साथ फिल्म नहीं करूंगा..." जब बहन एकता कपूर से लड़ पड़े थे तुषार, 25 साल बाद खोला राजतुषार ने बताया कि फिल्म का पहला पोस्टर बहुत खास था. इसमें मेरा चेहरा नहीं दिखाया गया था. यह बारिश और छतरी के साथ बनाया गया पोस्टर था. एकता ने जब पोस्टर देखा तो उन्हें लगा कि वाशु भगनानी उनके भाई को अच्छी तरह से पेश करेंगे.
-
"तुम्हारे साथ फिल्म नहीं करूंगा..." जब बहन एकता कपूर से लड़ पड़े थे तुषार, 25 साल बाद खोला राजबहन की फिल्म को ठुकराना उनका कोई ईगो था तो तुषार ने बताया कि यह ईगो बिल्कुल नहीं था. मैं हमेशा चाहता था कि न तो मेरे पिता, न मां और न ही मेरी बहन मुझे लॉन्च करें. क्योंकि मेरा मानना था किअसली अचीवमेंट तब होता है जब कोई बाहरी डिस्ट्रीब्यूटर या प्रोड्यूसर आप पर पैसा लगाए, क्योंकि वह तभी निवेश करेगा जब आपमें पोटेंशियल देखेगा.