5 तस्वीरों में देखें 5 राज्यों के सभी बड़े एग्जिट पोल
चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलने और असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने तथा केरल में यूडीएफ की जीत की संभावना जताई गई है, जबकि एक सर्वे ने तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के बड़ा उलटफेर करने का अनुमान लगाया है. प्रमुख चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी ‘एक्सिस माय इंडिया' का अनुमान है कि तमिलगा वेट्री कषगम(टीवीके) अपने पहले ही चुनाव में 98 से 120 सीटों के साथ सरकार बनाने के रीब पहुंच सकती है. यदि असल नतीजों में यही रहता है, तो यह विजय की चुनावी राजनीति में करिश्माई एंट्री होगी. यह पार्टी फरवरी, 2024 में अस्तित्व में आई है.
-
5 तस्वीरों में देखें 5 राज्यों के सभी बड़े एग्जिट पोलपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम आए कई चुनाव एग्जिट पोल्स सामने आए, जिसमें बीजेपी को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई. हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है.
-
5 तस्वीरों में देखें 5 राज्यों के सभी बड़े एग्जिट पोलतमिलनाडु में अधिकतर सर्वेक्षणों ने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जताया है, हालांकि ‘एक्सिस माय इंडिया' ने टीवीके की पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया है. उसका आकलन है कि विजय की पार्टी को 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 से 120 सीटें मिल सकती हैं.
-
5 तस्वीरों में देखें 5 राज्यों के सभी बड़े एग्जिट पोलअसम को लेकर सभी सर्वेक्षणों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है. ‘एक्सिस माय इंडिया' के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग 88 से 100 सीटें जीत सकता है तथा कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं.