होमफोटोदिव्य,भव्य, अलौकिक...51 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, तस्वीरें मन मोह लेंगी
दिव्य,भव्य, अलौकिक...51 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, तस्वीरें मन मोह लेंगी
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट कल यानी 22 अप्रैल से खुल रहे हैं. इससे पहले मंदिर के बाहर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो उसकी भव्य सजावट की कहानी बयां कर रहे हैं. तय समय के अनुसार केदरानाथ धाम के कपाट सुबह 8 बजे खोल दिए जाएंगे. केदरानाथ मंदिर को 51 कुंतल फूलों से सजाया गया है जो अपने आप में काफी खास है. आइए आपको मंदिर से जुड़ी तस्वीरें दिखाते हैं.
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद अब केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का इंतजार है.
कपाट खोले जाने को लेकर सभी तरह की तैयारी चल रही है खासकर केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है.केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है. यह फूल दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए हैं.
कपाट खोले जाने को लेकर सभी तरह की तैयारी चल रही है खासकर केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है.केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है. यह फूल दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए हैं.
केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर को सजाने वाली टीम के साथ कर सेवा कर रहे हैं. इस दौरान लोगों का कहना है कि मंदिर को सजाना भी एक तरह से शिव भक्ति ही है.ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें भगवान के मंदिर को सजाने का मौका मिला है.