कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने भी सौंपा अहम रोल
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपने 'सेलिब्रिटी एडवोकेट' के रूप में नामित किया है
-
कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने भी सौंपा अहम रोलभारतीय महिला क्रिकेट टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपने 'सेलिब्रिटी एडवोकेट' के रूप में नामित किया है. यह घोषणा रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर की गई, जो लड़कियों के अधिकारों, सुरक्षा, नेतृत्व और क्षमता पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके साथ ही उन बाधाओं की भी पहचान करता है जो उनके विकल्पों को सीमित करते हैं.
-
कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने भी सौंपा अहम रोलमंधाना ने कहा, 'यूनिसेफ इंडिया में सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में शामिल होकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं क्रिकेट खेलते हुए बड़ी हुई हूं और मुझे यह अच्छी तरह से पता है कि हर सपना एक अवसर से शुरू होता है.'
-
कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने भी सौंपा अहम रोलउन्होंने कहा, 'कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रोत्साहन से वह अवसर असाधारण बन सकता है। हर बच्चे और युवा को बड़े सपने देखने और अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करने का मौका मिलना चाहिए.'
-
कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने भी सौंपा अहम रोलउन्होंने एक्स पर लिखा, 'स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया परिवार में आपका स्वागत है. आप मैदान पर लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैदान के बाहर आप बच्चों के अधिकारों के लिए बुलंद आवाज बनोगी.'
-
कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने भी सौंपा अहम रोलअर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मंधाना को इस सप्ताह की शुरुआत में हरमनप्रीत कौर के कप्तानी से हटने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया गया था.
-
कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूनिसेफ इंडिया ने भी सौंपा अहम रोलस्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं. बाएं हाथ की इस स्टार ओपनर ने अब तक 120 वनडे में 5,411 रन, 179 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4,867 रन और 9 टेस्ट में 788 रन बनाए हैं. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि WPL में भी वह 35 मैचों में 1,023 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं.