विज्ञापन

बेडरूम में रखने के लिए बेस्ट हैं ये 6 पौधे, खूबसूरती के साथ सेहत का भी रखेंगे ख्याल

दिनभर की भागदौड़ के बाद जब हम अपने बेडरूम में पहुंचते हैं, तो बस यही चाहते हैं कि वहां का माहौल सुकून देने वाला हो. इसके लिए आप अपने कमरे में कुछ खास पौधे लगा सकते हैं. फेमस गार्डिंग एक्सपर्ट तरुण चौपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 6 ऐसे पौधों के बारे में बताया है, जो आपके कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ हवा को साफ करने में भी मदद करेंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में-

Gallery View
  • स्पाइडर प्लांट
    स्पाइडर प्लांट बेडरूम के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे मिट्टी के अलावा पानी में भी लगाया जा सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, यह घर के अंदर की हवा में मौजूद कुछ प्रदूषक जैसे फॉर्मलडिहाइड को कम करने में मदद कर सकता है.
  • एलोवेरा
    एलोवेरा ऐसा पौधा है जिसे घरों में आसानी से लगाया जा सकता है. आप इसे अपने बेडरूम में रख सकते हैं. एलोवेरा भी हवा को शुद्ध करने में मदद करता है.
  • स्नेक प्लांट
    आप अपने कमरे में स्नेक प्लांट लगा सकते हैं. इसे भी मिट्टी और पानी दोनों में लगाया जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ने के लिए जाना जाता है और घर के अंदर की हवा को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
  • पीस लिली
    पीस लिली अपने खूबसूरत सफेद फूलों के लिए जानी जाती है. यह पौधा मिट्टी और पानी दोनों में लगाया जा सकता है. इसे लगाने से आपके बेडरूम की खूबसूरती और बढ़ जाएगी.
  • मनी प्लांट
    मनी प्लांट ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाता है. इसे पानी या मिट्टी दोनों में लगाया जा सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, यह भी घर की हवा को साफ करने में मदद कर सकता है.
  • रबर प्लांट
    इन सब से अलग आप अपने रूम में रबर प्लांट लगा सकते हैं. इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है. बस इसे ऐसी जगह रखना बेहतर है जहां सीधी धूप न आए.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com