विज्ञापन

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 भारतीय फिल्में, धुरंधर 2 भी लिस्ट में, जानें कितने नंबर पर है आवारापन 2

आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाई के बीच हम आपको IMbd के मुताबिक, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 भारतीय फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं.

Gallery View
  • 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 है, जिसने 1852.44 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल की. वहीं फिल्म का बजट धुरंधर के बजट को मिलाकर 250 करोड़ के था.
  • दूसरे नंबर पर सनी देओल की बॉर्डर 2 है, जिसने 250 करोड़ के बजट में वर्ल्डवाइड 450.4 करोड़ की कमाई हासिल की थी.
  • तीसरे नंबर पर साउथ सुपरस्टार राम चरण की तेलुगू फिल्म पेड्डी है, जिसने 350 करोड़ के बजट में 350.4 करोड़ की दुनियाभर में कमाई की. जबकि 220 करोड़ का प्रीरिलीज बिजनेस किया था.
  • चौथे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन है, जो तमिल भाषा की फिल्म है. वहीं 400 करोड़ के बजट में 328.4 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में किया. जबकि फिल्म का प्री रिलीज बिजनेस 210 करोड़ था.
  • पांचवे नंबर पर साउथ के सिंघम सूर्या की तमिल फिल्म करुप्पू है, जिसने 130 करोड़ के बजट में 315.8 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया. वहीं प्री रिलीज बिजनेस 70 करोड़ का किया था.
  • छठे नंबर पर चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म मन शंकरा वरा प्रसाद गारू है, जिसने 150 करोड़ के बजट में 301. 2 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई और 120 करोड़ प्री रिलीज बिजनेस किया. सातवें नंबर पर अक्षय कुमार की भूत बंगला है, जिसने 120 करोड़ के बजट में 270.5 करोड़ की कमाई की.
  • आठवें नंबर पर मोहनलाल की दृष्यम 3 है, जिसने 80 करोड़ के बजट में 238.6 करोड़ की कमाई की. नौंवे नंबर पर मलयालम फिल्म वाझा 2 है, जिसने 12 करोड़ के बजट में 237.2 करोड़ कलेक्शन किया था. वहीं दसंवे नंबर पर धमाल 4 है, जिसने 130 करोड़ के बजट में 231.6 करोड़ कलेक्शन हासिल किया.
  • 11वें नंबर पर द राजा साब और 12वें नंबर पर वेलकम टू द जंगल के बाद 13वें नंबर पर 9 दिनों की कमाई के साथ आवारापन 2 पहुंच गई है. इमरान हाशमी की फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में 9 दिनों में 180 करोड़ दुनिया भर में और भारत में 127 करोड़ का नेट और ग्रॉस 152.11 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके चलते यह सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com