विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देंगी OTT की ये 7 बायोपिक, तीसरी फिल्म में छुपा है दिलचस्प रियल-लाइफ ट्विस्ट

बॉलीवुड के बाद अगर एंटरटेनमेंट की दुनिया में सबसे ज्यादा दर्शकों को मनोरंजन परोस रहा है तो वह ओटीटीज फ्लेटफार्म. बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में कई ऐसी शानदार बायोपिक्स बनी हैं, जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि ओटीटी पर भी दर्शकों को झकझोर कर रख दिया. अगर आप भी ऐसी कुछ इंसपीरेशल और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद इन 7 दमदार बॉलीवुड बायोपिक्स को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें

  • हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित यह फिल्म एक भारतीय कश्मीरी जासूस सहमत खान की सच्ची कहानी है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान में रहकर भारत को खुफिया जानकारियां भेजती है. आलिया भट्ट के बेहतरीन अभिनय ने इसे एक मस्ट-वॉच थ्रिलर बना दिया. इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते है.
  • आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष और उनकी असाधारण सफलता पर आधारित विधु विनोद चोपड़ा की यह फिल्म एक मास्टरपीस है. फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर बेहताशा सक्सेस पाई थी. एक साधारण से एमपी के लड़के के रुप में विक्रांत मैसी ने गजब की एक्टिंग की है. यह फिल्म सिखाती है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो रीस्टार्ट करके किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है. सपनों को पाने की जिद के बीच में बुलंद हौंसले को देखना है तो इस फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है.
  • कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनी शेरशाह फिल्म देशभक्ति और जज्बे की एक बेमिसाल मिसाल है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन बत्रा के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया. फिल्म का संगीत और इसके डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा की कैमिस्ट्री भी फैंस को बेहद पसंद आई थी. 2021 में फिल्म में काम करने के बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली थी. इस मूवी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता था.
  • भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के गौरवशाली सैन्य जीवन पर बेस्ड यह फिल्म राष्ट्रसेवा का एक शानदार दस्तावेज है. इस पिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ किरदार को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उकेरा है. उनके हाव-भाव और उनकी कड़क शख्सियत को जिस तरह से परदे पर उतारा, उसने समीक्षकों का भी दिल जीत लिया. इस फिल्म को विक्की कौशल के फैंस Zee5 पर देख सकते है.
  • शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जीवनी पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर माइकल ओ'डायर को गोली मारी थी. विक्की कौशल के करियर के सबसे बेहतरीन अभिनय में से एक इस फिल्म को माना जाता है. इसमें आजादी के लिए हर हद से गुजर साने की चाहत को जीने वाले सरदार उधम सिंह का रोल देखना है तो इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते है.
  • भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के रांची के एक टिकट कलेक्टर से लेकर विश्व कप जिताने वाले कप्तान बनने तक का सफर बेहद रोमांचक है.रांची के एक टिकट कलेक्टर के घर पैदा होने से लेकर वर्ल्ड कप खेलने तक महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी के उतार चढ़ाव को फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतरीन तरीके से अदा किया है. इस फिल्म को आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है.
  • मशहूर पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष की यह कहानी सिर्फ खेल पर नहीं, बल्कि रूढ़िवादिता के खिलाफ एक बड़ी जीत पर आधारित है.आमिर खान की इस फिल्म ने दुनिया भर में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे. इस फिल्म को नेटफिल्किस पर देख सकते है
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com