तमिल ब्राइड लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं मालविका मोहनन, 'इधायम मुरली' के सेट से वायरल शेयर की तस्वीरें
साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने अपनी आगामी तमिल फिल्म 'इधायम मुरली' शूटिंग के दौरान अपने इंस्टाग्राम पर कई बिहाइंड-द-सीन्स की एक सीरीज पोस्ट की, जिनमें वह पारंपरिक तमिल दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
-
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 'इधायम मुरली' शूटिंग की कई बिहाइंड-द-सीन्स की एक सीरीज पोस्ट की, जिनमें वह पारंपरिक तमिल दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने एक शानदार सिल्क साड़ी पहनी है और साथ में मंदिर के डिजाइन वाली ज्वेलरी (टेम्पल ज्वेलरी), बालों में चमेली (गजरा) लगाया हुआ है.
-
मालविका मोहनन तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. 2013 में मलयालम फिल्म ‘पट्टम पोले' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘पेट्टा', ‘मास्टर', ‘मारन' और ‘थंगालान' जैसी फिल्मों के साथ तमिल सिनेमा में भी कामयाबी से काम किया.