विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार हुआ शिखर का दिव्य कुंभाभिषेक, देखें तस्वीरें

Somnath Mandir: 11 मई को भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में पहली बार भव्य शिखर पर कुंभाभिषेक किया गया. देश के 11 पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए जल से मंदिर के शिखर का अभिषेक किया गया.

  • आज यानी 11 मई को भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में पहली बार भव्य शिखर पर कुंभाभिषेक किया गया. 90 मीटर ऊंचे शिखर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए.
  • यह आयोजन पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर किया गया. भक्ति और श्रद्धा से भरे इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सनातन परंपराओं का भव्य स्वरूप देखने को मिला.
  • यह आयोजन पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर किया गया. भक्ति और श्रद्धा से भरे इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सनातन परंपराओं का भव्य स्वरूप देखने को मिला.
  • हिंदू धर्म में कुंभाभिषेक हर 10 से 12 साल में मंदिर की शुद्धि और उसकी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है. इस दौरान विशेष पूजा, यज्ञ और मंत्रोच्चार होते हैं, जिसके बाद मंदिर के शिखर पर पवित्र जल चढ़ाया जाता है.
  • मान्यता है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में रुद्राभिषेक और पूजा करने से व्यक्ति के पाप और दोष समाप्त हो जाते हैं, साथ ही भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का संबंध चंद्र देव से माना जाता है, इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व भी विशेष है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष होता है, उनके लिए यहां दर्शन और पूजा अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com