विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे श्रद्धा कपूर! देखिए इस 'आशिकी गर्ल' की कुछ क्यूट तस्वीरें...

हैप्पी बर्थडे श्रद्धा कपूर! देखिए इस 'आशिकी गर्ल' की कुछ क्यूट तस्वीरें...

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज पूरे 27 साल की हो चुकी हैं। बहुत कम समय में उन्होंने अपनी अदाकारी और गायिकी से लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। यह तस्वीर श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
  • श्रद्धा कपूर जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हपुरे की बेटी है। यह तस्वीर श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
  • श्रद्धा कपूर 2010 में बॉलीवुड में फिल्म तीन पत्ती के साथ डेब्यू किया था।
  • वर्ष 2011 में श्रद्धा ने लव का दि एंड में लीड रोल किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।
  • वर्ष 2013 में आई आशिकी 2 फिल्म से श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म से उन्होंने एक ही झटके में अपने लाखों फैन बना लिए।
  • इसी साल श्रद्धा, करीना कपूर और इमरान खान की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं।
  • श्रद्धा ने मोहित सूरी की एक और फिल्म 'एक विलेन' में काम किया। इसी फिल्म से उन्होंने अपना सिंगिंग डेब्यू भी किया।
  • श्रद्धा विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में पत्रकार के किरदार में दिखीं।
  • फिल्म उंगली में श्रद्धा कपूर ने आइटम नंबर 'डांस बसंती' भी किया।
  • श्रद्धा ने रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन के साथ काम किया।
  • वर्ष 2016 में श्रद्धा की दो फिल्में आनी हैं - बागी: रेबल्स इन लव और रॉक ऑन 2। यह तस्वीर श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com