1947 की दुनिया में खो गई थीं शरवरी, पीरियड लव स्टोरी पर कही दिल की बात
शरवरी ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में काम करने के अपने अनुभव को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर काम करते हुए उन्होंने इम्तियाज अली और पूरी टीम के साथ खूब एंज्वॉय किया. फिल्म की कहानी ने उन्हें एक अलग दौर में जाने और ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जो उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग था.
-
शरवरी ने आगे कहा, ''फिल्म के जरिए मैं ऐसी दुनिया में गईं, जहां लोगों के पहनावे से लेकर माहौल तक काफी अलग था. इस नई दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद दिलचस्प रहा. फिल्म में मुझे एक अलग किरदार निभाने का मौका मिला. ऐसे किरदार का हिस्सा बनी, जहां लोगों के कपड़े पहनने का तरीका भी अलग था. उस पूरी दुनिया में खो जाने में मुझे अलग सुकून मिला.''
-
कहानी जिया और कीनू के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ का किरदार अपने दादा की बरसों पुरानी अधूरी प्रेम कहानी का सच जानने की कोशिश करता है. फिल्म में उस दौर को पर्दे पर दिखाने के लिए कपड़ों, माहौल और कहानी पर भी खास ध्यान दिया गया.