SRK Birthday: शाहरुख खास ने फैंस के साथ यूं मनाया जन्मदिन, बुर्ज खलीफा भी हुआ गुलजार, देखें फोटो
शाहरुख खान ने कल अपना 57वां जन्मदिन मनाया जो उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था।
-
शाहरुख खान ने कल अपना 57वां जन्मदिन मनाया जो उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर फैन्स की भीड़ इतनी ज्यादा थी जैसे लोगों का सैलाब उमड़ आया हो। लोग देख के कोने कोने से उनके जन्मदिन पर उनको बधाई देने पहुंचे थे। शाहरुख ने भी फैंस को निराश नहीं किया और अपने खास अंदाज में अपना प्यार फैंस को दिया। वहीं, मुंबई के एक कॉलेज में हुए एक इवेंट में उन्होंने केक कट किया। दुबई ने भी किंग खान को जन्मदिन की बधाई अनूठे ढंग से दी। आपको वुधवार, 2 नवंबर को SRK के जन्मदिन के कुछ अहम पल यहां दिखा रहे हैं।
-
सुपरस्टार शाहरुख खान (SRK) ने अपने 57वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के मौके पर उनके बंगले मन्नत (Mannat) के बाहर फैंस का सैलाब था। किंग खान भी इस हुजूम को देखकर बहुत खुश हुए और फैंस के साथ सेल्फी ली। उन्होंने बांहें फैलाकर अपने खास सिग्नेचर स्टाइल में उनका स्वागत किया।
-
जन्मदिन के अलावा भी शाहरुख के घर के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है। चाहे कोई त्यौहार हो या कोई और खास मौका, उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम देखा जा सकता है। केवल सुबह ही नहीं, बल्कि रात में भी किंग खान अपने फैंस से मिलने के लिए बाहर आए और इस बार अपने सबसे छोटे बेटे AbRam को भी साथ लाए। यहां उन्होंने सभी फैंस को शुक्रयादा किया।
-
शाहरुख खान ने फैंस के लिए मुंबई में एक ईवेंट भी रखा था। यहां पर वो फैन्स से मिले और उनके साथ बातचीत भी की। इस इवेंट में उन्होंने अपने पॉपुलर गानों पर डांस भी किया और यहां भी फैंस के साथ सेल्फी ली। किंग खान ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए एक दिल छू लेने वाली बात कही। शख्स ने कहा, 'न हिंदु न मुसलमान, ये हैं हमारे शाहरुख खान।' इस बात पर शाहरुख भावुक हो गए और उसे गले से लगा लिया। उन्होंने यहां भी फैंस के साथ अपना सिग्नेचर स्टेप किया।
-
SRK के 57वें जन्मदिन पर दुबई ने अपनी सबसे पॉपुलर और दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को भी रोशन कर दिया। इस मौके पर बुर्ज खलीफा पर मेसेज लिखा था, 'Happy Birthday Shah Rukh, Happy Birthday Pathaan...इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' प्ले किया गया।