विज्ञापन

बजरंगी भाईजान से कश्मीर की कली तक, अमरनाथ ट्रेक के पास बनीं ये हिट फिल्में, चौथी वाली बनीं थी सुपरहिट

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी है जिसमें बाबा बर्फानी की दिव्यता और श्रद्धा को दिखाया है. ऐसी ही एक फिल्म में अमरनाथ यात्रा के प्लॉट को बेहद खूबसूरती के साथ फिलमाया गया है.

Gallery View
  • बजरंगी भाईजान से कश्मीर की कली तक, अमरनाथ ट्रेक के पास बनीं ये हिट फिल्में, चौथी वाली बनीं थी सुपहिट
    बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो कुल 57 दिनों तक चलेगी. बॉलीवुड का भी हमेशा से इससे गहरा नाता रहा है. भारतीय सिनेमा ने न केवल इस पावन तीर्थ स्थल की दिव्यता और श्रद्धा को अपनी कहानियों में पिरोया है, बल्कि कश्मीर की खूबसूरत वादियों, पहलगाम और बालटाल जैसे अमरनाथ यात्रा के मुख्य बेस कैंप्स को अपनी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों और सदाबहार गानों का हिस्सा बनाया है.आइए नज़र डालते हैं 6 ऐसे ही शानदार फिल्मों पर जिसने घर बैठे ही कराए बाबा बर्फानी के दर्शन.
  • बजरंगी भाईजान से कश्मीर की कली तक, अमरनाथ ट्रेक के पास बनीं ये हिट फिल्में, चौथी वाली बनीं थी सुपहिट
    2015 में आई कबीर खान की बजरंगी भाईजान की फिल्म का क्लाइमेक्स और कई महत्वपूर्ण हिस्से अमरनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव पहलगाम और थजीवास ग्लेशियर (सोनमर्ग) के पास शूट किए गए थे. फिल्म में दिखाई गई बर्फ से ढकी चोटियां सीधे बाबा बर्फानी के मार्ग की याद दिलाती हैं.
  • बजरंगी भाईजान से कश्मीर की कली तक, अमरनाथ ट्रेक के पास बनीं ये हिट फिल्में, चौथी वाली बनीं थी सुपहिट
    राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्म आप की कसम' (1974) का सदाबाहार गाना जय जय शिव शंकर कश्मीर के गुलमर्ग स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में फिल्माया गया था, जो अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए हमेशा से गहरी आस्था और आकर्षण का केंद्र रहा है.
  • बजरंगी भाईजान से कश्मीर की कली तक, अमरनाथ ट्रेक के पास बनीं ये हिट फिल्में, चौथी वाली बनीं थी सुपहिट
    1964 में रिलीज हुई फिल्म 'कश्मीर की कली में शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की इस कल्ट क्लासिक मूवी ने अमरनाथ यात्रा के शुरुआती और सबसे खूबसूरत पड़ाव यानी पहलगाम को पूरे देश में फेमस कर दिया था. इसके बाद से ही अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं में पहलगाम की खूबसूरती देखने का क्रेज बढ़ा.
  • बजरंगी भाईजान से कश्मीर की कली तक, अमरनाथ ट्रेक के पास बनीं ये हिट फिल्में, चौथी वाली बनीं थी सुपहिट
    24 दिसंबर 2004 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों एक देशभक्ति फिल्म है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी का एक प्लॉट अमरनाथ यात्रा पर बेस्ड जिसमें पाकिस्तान की तरफ से यात्रा में रुकावट पैदा करने की कोशिश की गई है. जिसे अक्षय कुमार और बॉबी देओल मिलकर रोकते है. फिल्म में 'बाबा बर्फानी' (अमरनाथ यात्रा) से जुड़े दृश्य मुख्य रूप से मनाली (हिमाचल प्रदेश) में फिल्माए गए थे.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com