विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें

गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्‍य पथ आज देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया. 77वें गणतंत्र दिवस से ठीक पहले फुल ड्रेस रिहर्सल में देशभक्ति का जज्‍बा जगाती झांकियां थीं तो बैंड की ताल और जवानों की कदमताल ने हर किसी को गर्व करने का मौका दे दिया. 26 जनवरी के भव्‍य समारोह की इस झलक ने मौजूद लोगों को देशभक्ति की भावना से भर दिया. भारत की संस्‍कृति और उसकी सैन्‍य क्षमता के साथ तकनीक के क्षेत्र में कमाल को बयां करती इन झांकियों ने कर्तव्‍य पथ को एक जीवंत कैनवास में बदल दिया. फुल ड्रेस रिहर्सल में हर प्रस्‍तुति में वही जबरदस्‍त ऊर्जा और उत्‍साह नजर आया, जो गणतंत्र दिवस की सुबह हर भारतवासी को महसूस होगा. आइए देखते हैं गणतंत्र दिवस से पूर्व फुल ड्रेस रिहर्सल की कुछ चुनिंदा तस्‍वीरें.

Gallery View
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    77वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले कर्तव्‍य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किय गया, जिसमें भारतीय सेना के टैंकों ने हर किसी को गर्व से भर दिया.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्‍य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कई झांकियों ने मन मोह लिया. इस बार वंदे मातरम की थीम ने हर किसी का मन मोह लिया है.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    आयुष मंत्रालय की झांकी में हमारी प्राचीन चिकित्‍सा पद्धति को दर्शाया गया.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    गुजरात की झांकी में महात्‍मा गांधी को दर्शाया गया. साथ ही प्रदेश की झांकी में वंदे मातरम की झलक नजर आई.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    गणतंत्र दिवस परेड में सजे-धजे ऊंट भी परेड में नजर आए.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    भारतीय रक्षा सेनाओं के पूर्व सैनिकों की झांकी ने भी उपस्थित हर व्‍यक्ति को गर्व से भर दिया.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    बारिश के बीच भारतीय सैनिकों की परेड ने उपस्थित लोगों को जोश से भर दिया.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    बर्फीले इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे वीर जवान भी अपनी बंदूक के साथ हर वक्‍त मुस्‍तैद रहते हैं. इन जवानों ने भी अपनी विशेष यूनिफॉर्म के साथ उन्‍होंने भी परेड में हिस्‍सा लिया.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    भारतीय सेनाओं की मिसाइलें फुल ड्रेस रिहर्सल का मुख्‍य आकर्षण रही.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    आधुनिक युद्धों में ड्रोन बेहद महत्‍वपूर्ण है और भारतीय सेना लगातार ड्रोन का निर्माण कर रही हैं. शक्तिबाण ड्रोन भारतीय सेना का एक नया और अत्‍याधुनिक ड्रोन सिस्‍टम है.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    कर्तव्‍य पथ पर आयोजित परेड में अन्‍य देशों के सैन्‍य अधिकारी भी शामिल हुए.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    लाइट स्‍ट्राइक व्‍हीकल भी कर्तव्‍य पथ पर आयोजित परेड में नजर आए.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    भारत की रक्षा जरूरतों की अक्‍सर बात होती है, लेकिन इस परेड ने दिखा दिया है कि हमारे सैनिकों से पार पाना किसी के बस की बात नहीं है. परेड के दौरान मानवरहित जमीनी वाहनों को भी प्रदर्शित किया गया.
  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर दिखा देशभक्ति का नजारा, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की शानदार तस्वीरें
    पश्चिम बंगाल की झांकी में प्रदेश की संस्‍कृति को बखूबी पेश किया गया.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com