होमफोटो4000 करोड़ की ‘रामायण' में राम को मिले 150 कितने करोड़ , जानें सीता से लेकर बाकी स्टार कास्ट की फीस
4000 करोड़ की ‘रामायण' में राम को मिले 150 कितने करोड़ , जानें सीता से लेकर बाकी स्टार कास्ट की फीस
नितेश तिवारी की 'रामायण' पहले से ही स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में थी. लेकिन, टीजर देखने के बाद तो फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी ज्यादा बढ़ चुका है. अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि रणबीर कपूर से लेकर यश तक ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है.
'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के दोनों पार्ट के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उन्होंने 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. एक पार्ट के लिए रणबीर को 75 करोड़ रुपये मिले हैं.
रामायणम् में राम के बाद रावण एक सबसे मजबूत किरदार के रुप में नजर आता है. नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण की भूमिका साउथ के KGF सपरस्टार यश निभा रहे है. इस रोल के लिए एक्टर की फीस की बात करें तो दोनों पार्ट के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
रामायणम् में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म के दोनों पार्ट के लिए एक्ट्रेस को महज 12 करोड़ रुपये फीस मिली है.यानि एक पार्ट के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये फीस मिली है.
सनी देओल को नितेश तिवारी की 'रामायण' में हनुमान की भूमिका में देखा जाएगा.टीजर में उनका भी लुक रिवील नहीं हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के दोनों पार्ट के लिए उन्हें 40 करोड़ रुपये फीस मिली है.