विज्ञापन

Raksha Bandhan पर इस तरह बनाएं Hairstyle, सूट और साड़ी दोनों पर खूब जचेंगे

रक्षाबंधन आने में अब बस कुछ दिन बाकी हैं. इस साल भाई-बहन का ये त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन हर बहन चाहती है कि वह खूबसूरत और सबसे अलग नजर आए. ऐसे में अगर आपने राखी पर पहनने के लिए अपना आउटफिट तो चुन लिया है, लेकिन आप हेयरस्टाइल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी हेयरस्टाइल की फोटोज लेकर आए हैं. खासकर ये हेयरस्टाइल सूट और साड़ी पर खूब जचते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

Gallery View
  • रक्षाबंधन पर इस तरह बनाएं हेयरस्टाइल
    अगर आप खुले बाल रखना चाहती हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स कर सकती हैं. बालों को नीचे की तरफ से हल्के कर्ल कर लें और बहुत ज्यादा सेट न करें. इससे बालों में नेचुरल वॉल्यूम आ जाएगा. यह लुक सिंपल सूट के साथ भी अच्छा लगेगा और साड़ी के साथ भी.
  • रक्षाबंधन पर इस तरह बनाएं हेयरस्टाइल
    अगर आपको थोड़ा स्टाइलिश और हल्का-फुल्का लुक पसंद है, तो मेसी साइड ब्रेड अच्छा ऑप्शन है. इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए बालों की एक तरफ मांग निकालकर उन्हें कंधे के ऊपर ले आएं और ढीली चोटी बनाएं. चोटी को थोड़ा ढीला रखें और कुछ बालों की लटें बाहर निकाल दें. इससे बालों को नेचुरल और खूबसूरत लुक मिलेगा.
  • रक्षाबंधन पर इस तरह बनाएं हेयरस्टाइल
    साड़ी या ट्रेडिशनल सूट के साथ जूड़ा हमेशा अच्छा लगता है. ऐसे में अगर आपके लंबे बाल हैं, तो आप इस तरह जूड़ा बना सकती हैं. वहीं, और बेहतर लुक के लिए आप जुड़े में गजरा भी लगा सकती हैं. यह हेयरस्टाइल सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट भी लगेगा.
  • रक्षाबंधन पर इस तरह बनाएं हेयरस्टाइल
    आप इस तरह अपने बालों को दोनों साइड से पिन कर हेयरस्टाइल बना सकती हैं. ये लुक सिंपल लेकिन देखने में बेहद सुंदर लगता है. साथ ही यह साड़ी और सूट दोनों के साथ अच्छा लगेगा.
  • रक्षाबंधन पर इस तरह बनाएं हेयरस्टाइल
    वहीं, अगर आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है, तो आप अपने बालों को स्लीक स्ट्रेट कर सकती हैं. स्ट्रेट हेयर हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com