कहीं बेटी होने पर परिवार बना दुश्मन तो कहीं 25 साल बाद टूटा रिश्ता, अक्टूबर में आएंगी ये 4 नई कहानियां
महिलाओं के अधिकारों, समानता और समाज में प्रचलित रूढ़िवादी सोच को लेकर बदलती चर्चाओं के बीच शेयरचैट और मोज के लघु नाट्य मंच क्विक टीवी एवं मोज प्लस ने अक्टूबर महीने के लिए अपनी नई कहानियों की खास पेशकश का ऐलान किया है.
- Created by:
-
अक्टूबर 16, 2026 19:20 IST
-
Published On अक्टूबर 16, 2026 19:20 IST
-
Last Updated On अक्टूबर 16, 2026 19:20 IST
-
-
सौदा मोहब्बत कासौदा मोहब्बत का रिश्तों के एक अलग पहलू को सामने लाता है. कहानी की नायिका रवीना को अपने पति मयंक की अहमियत तब समझ आती है, जब उसे लंबे समय तक नजरअंदाज करने के बाद वह उसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते और खुद को नए सिरे से स्थापित करते हुए देखती है.
-
संगदिल सनमसंगदिल सनम में त्रिशा की जिंदगी में उस समय बदलाव आता है, जब उसका पति, जिसे वह लगातार कमतर आंकती रही है, अपना एक बिल्कुल अलग रूप सामने लाता है. विश्वासघात और रिश्तों में बदलते समीकरणों के जरिए यह कहानी दिखाती है कि किसी व्यक्ति को कम आंकने के क्या परिणाम हो सकते हैं.