विज्ञापन

37 करोड़ और चाहिए Pathaan को, फ‍िर बन जाएगा ये रिकॉर्ड! जानें लेटेस्‍ट Worldwide कलेक्‍शन

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) का दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन जारी है। यह फ‍िल्‍म एक हजार करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है।

  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) का दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन जारी है। यह फ‍िल्‍म एक हजार करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। वीक डेज में फ‍िल्‍म की कमाई थोड़ी सुस्‍त जरूर हुई है, लेकिन आने वाला वीकेंड पठान को लंबी छलांग दिला सकता है। यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में एक हजार करोड़ की कमाई का आंकड़ा इस हफ्ते छू सकती है। पठान का कलेकशन कहां तक पहुंचा है, इसकी डिटेल फ‍िल्‍म की निर्माता यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने शेयर की है।
  • अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने जानकारी देते हुए बताया है कि पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 963 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन है। पठान की इस रफ्तार को देखकर लगता है कि यह फ‍िल्‍म जल्‍द एक हजार करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री मार सकती है।
  • आंकड़े शेयर करते हुए यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने यह भी बताया है कि शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। यह फ‍िल्‍म 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। फ‍िल्‍म अपनी रिलीज के 21 दिन पूरे कर चुकी है। अनुमान है कि आज यह फ‍िल्‍म भारत में 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।
  • फ‍िल्‍म के इंडिया कलेक्‍शन की बात करें, तो पठान भारत में भी 500 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच गई है। बीते शनिवार और रविवार को पठान के कलेक्‍शन में अच्‍छा जंप देखने को मिला। शनिवार को पठान ने 11.25 करोड़ रुपये के लगभग भारत में कलेक्‍शन किया, जबकि रविवार को फ‍िल्‍म ने 13 करोड़ रुपये जुटाए।
  • भारत में पठान का कुल कलेक्‍शन अब लगभग 498 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह फ‍िल्‍म 500 करोड़ के क्‍लब में पहुंचने से महज 2 करोड़ रुपये दूर है। गैजेट्स 360 हिंदी इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि मंगलवार को फ‍िल्‍म के इंडिया कलेक्‍शन में कमी देखी गई है। ऐसा वीक डे के कारण हो सकता है।
  • शाहरुख खान, दीप‍िका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्‍टारर फ‍िल्‍म पठान 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फ‍िल्‍म को भारत और दुनियाभर की 8 हजार स्‍क्रीन्‍स में रिलीज किया गया था। इनमें 5500 स्‍क्रीन्‍स भारत में और 2500 स्‍क्रीन्‍स विदेशों में शामिल हैं।
  • पठान को अपनी रिलीज से पहले विवादों का काफी सामना करना पड़ा। फ‍िल्‍म का गाना ‘बेशर्म रंग' कई लोगों को रास नहीं आया। गाने में दीपिका की ड्रेस के कलर को लेकर जमकर विवाद हुआ। लोगों ने फ‍िल्‍म पर बैन लगाने की मांग की। फ‍िल्‍म के बॉयकॉट की अपील की गई। हालांकि फ‍िल्‍म रिलीज होते ही ऐसी सभी कोशिशें फेल हो गईं। तस्‍वीरें : @yrf और यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com