विज्ञापन

Pathaan Collection Day 47 : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर हाफ सेंचुरी के करीब पहुंची पठान, जानें कितने कमा डाले

साल 2023 बॉलीवुड के लिए यादगार साबित हुआ है। शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ना सिर्फ सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बनी है, बल्कि यह बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपनी रिलीज के 50 दिन पूरे करने के करीब पहुंच गई है।

  • Pathaan Collection Day 47 : साल 2023 बॉलीवुड के लिए यादगार साबित हुआ है। शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ना सिर्फ सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बनी है, बल्कि यह बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपनी रिलीज के 50 दिन पूरे करने के करीब पहुंच गई है। रविवार को फ‍िल्‍म ने 47 दिनों का सफर तय कर लिया। हालांकि इस वीकेंड फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दमदार कमाई दर्ज नहीं की। इसकी एक वजह रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म ‘तू झूठी मैं मक्‍कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) को माना जा सकता है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रही है। आइए जानते हैं, पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कितने कमा लिए हैं।
  • पठान के लिए हालिया वीकेंड बेहतरीन साबित नहीं हुआ। शनिवार और रविवार को यह फ‍िल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर किसी भी दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्‍शन दर्ज नहीं कर पाई। हालांकि फ‍िल्‍म को रिलीज हुए अब 47 दिन हो गए हैं। इतने दिनों बाद भी किसी फ‍िल्‍म का टिकट खिड़की पर टिके रहना मायने रखता है। पठान की कामयाबी का आलम यह है कि कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्‍फी भी इसे डिगा नहीं पाईं। तू झूठी मैं मक्‍कार के कारण अब पठान पर असर दिखाई देने लगा है।
  • फ‍िल्‍म ने 47वें दिन भारत में कम कमाई की, ऐसा आंकड़े कह रहे हैं। sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 80 लाख रुपये जुटाए हैं। इससे पहले शनिवार को फ‍िल्‍म ने करीब 70 लाख रुपये की कमाई की थी। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता। वहीं बात करें वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की, तो दुनियाभर में पठान की कमाई अब 1050 करोड़ तक पहुंचने वाली है, जोकि किसी भी हिंदी फ‍िल्‍म के लिए एक रिकॉर्ड होगा।
  • sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पठान का भारत में कलेक्‍शन अब 539.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1041.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह जानकारी यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। पठान के मेकर्स ने बीते दिनों फ्री टिकट का ऑफर दर्शकों को दिया था। लगता है कि इसे अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला।
  • पठान का बॉक्‍स ऑफ‍िस सफर अभी कुछ दिनों तक और जारी रह सकता है। शहजादा और सेल्‍फी के फ्लॉप होने से पठान को फायदा हुआ था। लगता है कि पठान अभी कुछ दिन और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रहेगी। मेकर्स की कोशिश होगी कि ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शकों को लुभाया जाए। मुमकिन है कि फ्री टिकट जैसा कोई ऑफर फ‍िर से फैंस के लिए लाया जाए। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com