विज्ञापन

Pathaan Collection Day 46 : शाहरुख की फ‍िल्‍म पहली बार वीकेंड पर नहीं चली! जानें कितने कमाए

Pathaan Collection Day 46 : शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) अब बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमजोर पड़ने लगी है। रिलीज के बाद पहली बार इस फ‍िल्‍म ने वीकेंड में कमजोर प्रदर्शन किया है।

  • Pathaan Collection Day 46 : शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) अब बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमजोर पड़ने लगी है। रिलीज के बाद पहली बार इस फ‍िल्‍म ने वीकेंड में कमजोर प्रदर्शन किया है। शनिवार को पठान का बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 46वां दिन था और भारत में फ‍िल्‍म 1 करोड़ रुपये भी नहीं बटोर पाई। इसकी प्रमुख वजह रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म ‘तू झूठी मैं मक्‍कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) को माना जा सकता है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रही है। पठान के मेकर्स ने 1 टिकट पर 1 फ्री टिकट का ऑफर भी दिया है, लेकिन लगता है कि दर्शक अब शाहरुख को ओटीटी पर देखना चाहते हैं।
  • पठान ने कल यानी शनिवार का दिन कुछ खास साबित नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ जब पठान ने शनिवार को 1 करोड़ रुपये से कम का कलेक्‍शन हासिल किया। हालांकि फ‍िल्‍म को रिलीज हुए अब 46 दिन हो गए हैं। इतने दिनों बाद भी किसी फ‍िल्‍म का टिकट खिड़की पर टिके रहना मायने रखता है। पठान की कामयाबी का आलम यह है कि कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्‍फी भी इसे डिगा नहीं पाईं। तू झूठी मैं मक्‍कार के कारण अब पठान पर असर दिखाई देने लगा है। दर्शकों को लुभाने के लिए मेकर्स ने एक टिकट के साथ एक फ्री का ऑफर आज रविवार तक बढ़ा दिया है।
  • फ‍िल्‍म ने 46वें दिन भारत में कम कमाई की, ऐसा आंकड़े कह रहे हैं। sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने शनिवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 65 लाख रुपये जुटाए हैं। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता। वहीं बात करें वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की, तो दुनियाभर में पठान की कमाई अब 1050 करोड़ तक पहुंचने वाली है, जोकि किसी भी हिंदी फ‍िल्‍म के लिए एक रिकॉर्ड होगा।
  • sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पठान का भारत में कलेक्‍शन अब 538.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1041.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह जानकारी यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। पठान के मेकर्स ने बीते दिनों फ्री टिकट का ऑफर दर्शकों को दिया था। लगता है कि इसे अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला, जिसके बाद स्‍कीम को आगे बढ़ाया गया है। बुक माय शो के जरिए इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
  • यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने पठान फ‍िल्‍म के एक टिकट पर एक टिकट फ्री मिलने का ऐलान किया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जिन्‍होंने अबतक फ‍िल्‍म नहीं देखी है और इस हफ्ते परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करने की योजना बना रहे हैं। ऑफर को http://bookmy.show/Pathaan से हासिल किया जा सकता है। कस्‍टमर को ट्रांजैक्शन में कम से कम 2 टिकट खरीदने होंगे। प्रत्‍येक ट्रांजैक्‍शन पर अधिकतम डिस्‍काउंट 1 हजार रुपये तक सीमित है। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com