Pathaan Collection Day 45 : कमाई का एक और रिकॉर्ड बनाने वाली है शाहरुख की फिल्म, जानें
शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के डेली कलेक्शन में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म एक और रिकॉर्ड के करीब पहुंच रही है। आइए जानते हैं, पठान का लेटेस्ट कलेक्शन।
-
Pathaan Collection Day 45 : शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के डेली कलेक्शन में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। फिल्म की रिलीज के 45वें दिन यानी शुक्रवार को पठान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘सुस्त' कमाई की। यह कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई का असर शाहरुख की फिल्म पर होगा। अब ऐसा दिखाई भी देने लगा है। हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म एक और रिकॉर्ड के करीब पहुंच रही है। आइए जानते हैं, पठान का लेटेस्ट कलेक्शन।
-
पठान ने कल यानी शुक्रवार को भारत में सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया। हालांकि फिल्म को रिलीज हुए अब 45 दिन हो गए हैं। इतने दिनों बाद भी किसी फिल्म का टिकट खिड़की पर टिके रहना मायने रखता है। पठान की कामयाबी का आलम यह है कि कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी भी इसे डिगा नहीं पाईं। तू झूठी मैं मक्कार के कारण अब पठान पर असर दिखाई देने लगा है। दर्शकों को लुभाने के लिए मेकर्स ने एक टिकट के साथ एक फ्री का ऑफर कल यानी रविवार तक बढ़ा दिया है।
-
फिल्म ने 45वें दिन भारत में कम कमाई की, ऐसा आंकड़े कह रहे हैं। sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 लाख रुपये जुटाए हैं। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्शन की पुष्टि नहीं करता। वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर भी लेटेस्ट अपडेट आ गया है, जिससे मेकर्स उत्साहित नजर आ रहे हैं। दुनियाभर में पठान की कमाई अब 1050 करोड़ तक पहुंचने वाली है, जोकि किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड होगा।
-
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पठान का भारत में कलेक्शन अब 538.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1041.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह जानकारी यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। पठान के मेकर्स ने बीते दिनों फ्री टिकट का ऑफर दर्शकों को दिया था। लगता है कि इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला, जिसके बाद स्कीम को आगे बढ़ाया गया है। बुक माय शो के जरिए इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
-
यशराज फिल्म्स ने पठान फिल्म के एक टिकट पर एक टिकट फ्री मिलने का ऐलान किया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जिन्होंने अबतक फिल्म नहीं देखी है और इस हफ्ते परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करने की योजना बना रहे हैं। ऑफर को http://bookmy.show/Pathaan से हासिल किया जा सकता है। कस्टमर को ट्रांजैक्शन में कम से कम 2 टिकट खरीदने होंगे। प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर अधिकतम डिस्काउंट 1 हजार रुपये तक सीमित है। तस्वीरें, यशराज फिल्म्स की ऑनलाइन गैलरी से।