विज्ञापन

Mughal-e-Azam BTS Photos: मुगल-ए-आजम को बनने में लगे 14 साल, 5 फोटो में देखें सेट पर कैसी थी मधुबाला और दिलीप कुमार की केमेस्ट्री

Mughal-e-Azam BTS Photos: जब भी भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्म की बात होती है, तो नाम आता है मुगल-ए-आजम का. के. आसिफ निर्देशित यह ऐतिहासिक फिल्म को पर्दे पर आने में पूरे 14 साल लगे. 1960 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी अपने शाही ठाठ, अद्भुत कहानी और तकनीकी वैभव के लिए याद की जाती है.

Gallery View
  • मुगल-ए-आजम को बनने में लगे 14 साल, 5 फोटो में देखें सेट पर कैसी थी मधुबाला और दिलीप कुमार की केमेस्ट्री
    के. आसिफ ने 1944-46 के आसपास फिल्म की योजना बनाई थी. शुरू में चंद्रमोहन अकबर और नर्गिस अनारकली के किरदार में थे, लेकिन चंद्रमोहन की मृत्यु के बाद प्रोजेक्ट रुक गया. बाद में दिलीप कुमार को सलीम और मधुबाला को अनारकली बनाया गया.
  • मुगल-ए-आजम को बनने में लगे 14 साल, 5 फोटो में देखें सेट पर कैसी थी मधुबाला और दिलीप कुमार की केमेस्ट्री
    फिल्म की शूटिंग 1950 के आसपास शुरू हुई, लेकिन ढेरों मुश्किलें आईं. शीश महल सेट बनाने में ही दो साल लग गए. इस सेट को रोशन करने के लिए 500 ट्रकों के हेडलाइट्स और सैकड़ों रिफ्लेक्टर्स का इस्तेमाल किया गया.
  • मुगल-ए-आजम को बनने में लगे 14 साल, 5 फोटो में देखें सेट पर कैसी थी मधुबाला और दिलीप कुमार की केमेस्ट्री
    एक सीन को लाइट करने में 8 घंटे लग जाते थे. कुल 500 दिन की शूटिंग हुई, जबकि उस समय सामान्य फिल्म 60-125 दिनों में पूरी हो जाती थी. फिल्म की लागत शुरू में 40 लाख थी, जो बाद में 1.5 करोड़ तक पहुंच गई.
  • मुगल-ए-आजम को बनने में लगे 14 साल, 5 फोटो में देखें सेट पर कैसी थी मधुबाला और दिलीप कुमार की केमेस्ट्री
    फिल्म में 14 कैमरों का एक साथ इस्तेमाल किया गया. कई गाने रिकॉर्ड हुए, लेकिन अंत में कई कट गए. फिल्म की लंबाई 197 मिनट रही. 5 अगस्त 1960 को रिलीज होते ही यह सुपरहिट हो गई और आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर में गिनी जाती है.
  • मुगल-ए-आजम को बनने में लगे 14 साल, 5 फोटो में देखें सेट पर कैसी थी मधुबाला और दिलीप कुमार की केमेस्ट्री
    मुगल-ए-आजम ने बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com