विज्ञापन

Morocco Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को, 600 से अधिक लोगों की हुई मौत

Morocco Earthquake: मोरक्को में आज सुबह जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 6.8 तीव्रता के भूकंप से काफी तबाही हुई है. भूकंप आने की वजह से कई इमारतें जमींदोज हो गईं. इस वजह से बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए. अब तक 632 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है.

Gallery View
  • Morocco Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को, 600 से अधिक लोगों की हुई मौत
    अफ्रीकी देश मोरक्को में जोरदार भूकंप के झटकों से कई इमारतें जमींदोज हो गईं. भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है. फोटोः एएफपी
  • Morocco Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को, 600 से अधिक लोगों की हुई मौत
    पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि "मोरक्को में भूकंप की वजह से हुई जनहानि से बहुत दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के साथ हैं." फोटोः एएफपी
  • Morocco Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को, 600 से अधिक लोगों की हुई मौत
    इस शक्तिशाली भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. फोटोः एएफपी
  • Morocco Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को, 600 से अधिक लोगों की हुई मौत
    भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसका असर मोरक्को की राजधानी रबात में भी महसूस किया गया, जब कि राजधानी मराकेश से करीब 350 किमी दूर है. फोटोः एएफपी
  • Morocco Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को, 600 से अधिक लोगों की हुई मौत
    मोरक्को में जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर सड़कों पर आ गए. फोटोः एएफपी
  • Morocco Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला मोरक्को, 600 से अधिक लोगों की हुई मौत
    भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली की कटौती भी हो गई है. फोटोः एएफपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com