MG Comet EV: भारत में लॉन्च हुई MG की 250 Km रेंज वाली मिनी इलेक्ट्रिक कार, जानें सब कुछ...
MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Comet EV को लॉन्च किया है
-
MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Comet EV को लॉन्च किया है। यह मिनी इलेक्ट्रिक कार साइज के मामले में भारत में मौजूद सबसे छोटी कार में से एक बन गई है। Comet EV भी MG ZS EV के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसका प्रोडक्शन MG के गुजरात स्थित हलोल प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। चलिए इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
-
MG India ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस महीने के अंत तक Comet EV को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इतना तो तय है कि इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Comet EV एक बजट कार के रूप में आएगी और लॉन्च होने पर इसकी टक्कर Tata Tiago EV, Tigor EV और Citroen eC3 से होगी। MG Comet EV पांच कलर ऑप्शन- ब्लैक रूफ के साथ ऐप्पल ग्रीन, ऑरोरा सिल्वर, स्टारी ब्लैक, कैंडी व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट में उपलब्ध होगी।
-
कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आती है, जिसमें बोनट के पास एक छोटा ग्रिल, DRL के साथ हेडलैंप और LED हेडलैंप मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें आगे और पीछे LED स्ट्रिप्स लगाई गई है। इसके पहिए 12-इंच साइज के हैं। इसमें दो दरवाजें मिलते हैं और 4 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। MG Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm, ऊंचाई 1,640 mm और व्हीलबेस 2,010 mm है। इसके साइज की तुलना के लिए बता दें कि भारत में अब बंद हो चुकी Tata Nano की लंबाई 3,099 mm थी।
-
MG कॉमेट EV में 7.3 kWh लीथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार सिंगल चार्ज पर 230 Km की रेंज देने में सक्षम है। इसमें रियर-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 41 एचपी की मैक्सिमम पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। 3.3 kW AC चार्जर के जरिए कार लगभग 7 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकती है। इसे 16 amp सॉकेट के जरिए घर पर भी चार्ज किया जा सकता है।