विज्ञापन

उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2017: दिग्‍गज राजनेताओं ने किया मतदान

राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद शनिवार सुबह देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए (vice president election 2017) सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. मतदान शाम पांच बजे तक होगा और सात बजे तक नतीजा आने की उम्मीद है. वैसे दोनों सदनों के आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पलड़ा वेंकैया नायडू का भारी है. पीएम मोदी के साथ ही कई नेता अपना वोट डालने पहुंच चुके हैं.

Gallery View
  • उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2017: दिग्‍गज राजनेताओं ने किया मतदान
    पीएम मोदी उपराष्‍ट्रपति चुनावों में वोट डालने सुबह-सुबह पहुंचे. (यह फोटो पीएमओ के ट्विटर अकाउंट @PMOIndia पर ट्वीट किया है.)
  • उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2017: दिग्‍गज राजनेताओं ने किया मतदान
    उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार वैंकया नायडू भी अपना वोट डालने पहुंचे. (यह फोटो एएनएआई के ट्विटर अकाउंट @ANI_news से लिया गया है. )
  • उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2017: दिग्‍गज राजनेताओं ने किया मतदान
    बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन कर चुकी राज्‍यसभा सांसद एम. सी. मैरी कॉम ने भी अपना वोट डाला. (यह फोटो एएनएआई के ट्विटर अकाउंट @ANI_news से लिया गया है. )
  • उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2017: दिग्‍गज राजनेताओं ने किया मतदान
    गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी वोट डाला. (यह फोटो एएनएआई के ट्विटर अकाउंट @ANI_news से लिया गया है. )
  • उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2017: दिग्‍गज राजनेताओं ने किया मतदान
    बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने भी वोट डालने से पहले अपना फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. (यह फोटो मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट @ManojTiwariMP पर पोस्‍ट किया है.)
  • उप राष्‍ट्रपति चुनाव 2017: दिग्‍गज राजनेताओं ने किया मतदान
    सांसदों में खासा जोश दिखा. वैसे आंकड़े एनडीए उम्‍मीदवार वेंकैया नायडू के पक्ष में हैं. इसका कारण यह है कि 545 सदस्‍यीय लोकसभा में बीजेपी के 281 सदस्‍य हैं और पूरे राजग खेमे के पास यहां 338 मत हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com