55 के हुए बॉलीवुड के बादशाह, हैप्पी बर्थडे शाहरुख
शाहरुख खान का आज जन्मदिन है. वह 55 साल के हो गए हैं. आइए नजर डालते हैं किंग ऑफ रोमांस के के फिल्मी सफर पर..
-
शाहरुख खान बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप का हिस्सा बने और सबसे पहले उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई. 1988 के टीवी धारावाहिक 'फौजी' में कमांडो अभिमन्यु राय के रूप में उनकी प्रमुख भूमिका ने उन्हें तुरंत लोकप्रिय बना दिया. उनका अगला टीवी शो 'सर्कस' बहुत बड़ा हिट सीरियल रहा.
-
NDTV के साथ एक इंटरव्यू में, SRK ने कहा कि वह अपनी सफलता के लिए सभी अभिनेत्रियों को श्रेय देते हैं. 90 के दशक के मध्य में, माधुरी दीक्षित और जूही चावला शाहरुख की पसंद की नायिका थीं. जब उन्होंने माधुरी के साथ अरुणाचल प्रदेश की सुरम्य पहाड़ियों में 'कोयला i> (1997) के लिए शूटिंग की, उसी साल 'राजू बन गया जेंटलमैन' ने जादू किया. जूही के साथ, 'यस बॉस एक बड़ी हिट फिल्म थी.
-
1999 में, SRK ने अभिनेत्री जूही चावला और निर्देशक अज़ीज़ मिर्ज़ा के साथ प्रोडक्शन हाउस, ड्रीमज़ अनलिमिटेड की स्थापना करके एक नई भूमिका में कदम रखा. कंपनी ने अभिनेता की तीन फिल्मों का निर्माण किया, 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'अशोका' और 'चलते-चलते'. 2004 में, SRK और गौरी ने कंपनी को संभाला और इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के रूप में पुन: स्थापित किया.